कोयला व्यापारी आत्महत्या मामला: 33 करोड़ की धोखाधड़ी में 04 आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल, ब्यूरो प्रमुख, मुंगेली – 8959931111

सरगांव। पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा तथा उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में सरगांव थाना क्षेत्र में कोयला व्यापारी नरेंद्र कौशिक आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 33 करोड़ रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी में लिप्त 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक नरेंद्र कुमार कौशिक (उम्र 50 वर्ष), निवासी आर्या कॉलोनी, तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर, द्वारा दिनांक 26.11.2024 को सरगांव स्थित अपने कोल डिपो “अमिषा ट्रेडर्स” में आत्महत्या कर ली गई थी। घटना से पूर्व उन्होंने सुसाइड नोट लिखकर अपने मोबाइल के माध्यम से परिजनों और सहयोगियों को भेजा था। सुसाइड नोट के आधार पर परिजन उन्हें खोजते हुए सरगांव पहुंचे, जहां वे अपनी ब्रेजा कार में अकेले बैठे उल्टी करते पाए गए। उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

प्रकरण की जांच के दौरान मृतक के परिजनों व सहयोगियों के बयान, सायबर सेल से प्राप्त कॉल डिटेल और वित्तीय दस्तावेजों के विश्लेषण से यह सामने आया कि मृतक ने अपने सहयोगियों—राजेश कोटवानी, संजय भट्ट, सूरज प्रधान और देवेंद्र उपवेजा—के साथ अमिषा ट्रेडर्स नामक फर्म के माध्यम से कोयले का व्यवसाय किया था। मृतक ने उक्त साथियों के नाम पर आम मुख्तियारनामा भी निष्पादित कराया था।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वर्ष 2022-23 में फर्म की कोयला बिक्री लगभग 43 करोड़ रुपये तथा 2023-24 में 10 करोड़ रुपये रही थी। मृतक की अनुपस्थिति में आरोपीगण द्वारा कोल डिपो का समस्त कोयला और दो लोडर वाहन बिना सूचना के स्थानांतरित कर दिए गए तथा मृतक को व्यवसाय का वास्तविक हिसाब नहीं दिया गया, जिससे उन्हें करीब 33 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसी के चलते मानसिक दबाव व प्रतिकूल परिस्थितियों से प्रेरित होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 195/2024 धारा 108, 3(5) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों:

1. राजेश कोटवानी (उम्र 48 वर्ष), निवासी ओम गार्डन, नेहरू नगर, बिलासपुर

2. देवेंद्र सिंह उपवेजा (उम्र 54 वर्ष), निवासी जुनी लाइन, वार्ड 19, बिलासपुर

3. सूरज प्रधान (उम्र 34 वर्ष), निवासी दुर्गानगर, लिंगियाडीह, बिलासपुर

4. संजय भट्ट (उम्र 53 वर्ष), निवासी अंधियारीपाठ, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा

को 16 अप्रैल 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में सरगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक संतोष शर्मा, सहायक उप निरीक्षक अजय चौरसिया, प्रधान आरक्षक जय दुबे, आरक्षक सूरज धुरी, रिपिन बनर्जी एवं रामू निषाद की विशेष भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *