बांग्लादेश के चीफ जस्टिस ने दिया इस्तीफा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बांग्लादेश में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन  ने न्यायपालिका के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को ढाका में सुप्रीम कोर्ट को घेर लिया। इसके बाद चीफ जस्टिस सहित सभी जजों को दोपहर 1 बजे तक इस्तीफा देने को कहा गया।

चीफ जस्टिस ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में पत्रकारों को बताया कि उन्होंने उभरते हालात के बीच देश भर में सुप्रीम कोर्ट, उच्च न्यायालय और निचली अदालतों के न्यायाधीशों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस्तीफा देने का फैसला किया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीश भी इस्तीफा देंगे, मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “यह उनका निर्णय है।”

मुहम्मद युनूस बने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी थी कि अगर जज और चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन इस्तीफा नहीं देते हैं तो वे उनके आवासों पर धावा बोल देंगे। शेख हसीना के देश छोड़े जाने के बाद वहां मुहम्मद युनूस की अगुआई में नई सरकार बन चुकी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment