छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ करेंगे ऐतिहासिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय अधिकारी कर्मचारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह दिनांक 11. 8.2024 दिन रविवार को मेडिकल कॉलेज सभागार रायपुर में मुख्य अतिथि माननीय अरुण साव जी उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्षता  टहल सिंह साहू  अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ,विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 11साहू विधायकगण भोलाराम साहू विधायक खुज्जी , ओंकार साहू धमतरी, बालेश्वर साहू  जैजेपुर ,ईश्वर साहू साजा, मोतीलाल साहू रायपुर ग्रामीण, संदीप साहू कसडोल ,इंद्र कुमार साहू अभनपुर, दीपेश साहू बेमेतरा ,रोहित साहू राजिम दलेश्वर साहू डोंगरगांव, एवं इन्द्र साव डोंगरगांव शामिल होंगे इनके अलावा अन्य अतिथियों में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के भूनेश्वर साहू प्रदेश उपाध्यक्ष ,श्रीमती मोहन कुमारी साहू प्रदेश उपाध्यक्ष,  दयाराम साहू महासचिव , हनुमंत साहू कोषाध्यक्ष, श्रीमती शीलू साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ, पवन साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ, महंत लीलाधर साहू संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ,चतुर्भुज साहु संयोजक न्याय प्रकोष्ठ, श्रीमती अंजलि साहू न्याय प्रकोष्ठ, केशव राम साहू अध्यक्ष जिला संघ रायपुर शहर, देवनाथ साहू अध्यक्ष जिला साहू रायपुर शहर के आतिथ्य में संपन्न होंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के करकमलों से साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर भक्त माता कर्मा की महा आरती के साथ दोपहर 1:00 बजे शुभारंभ होंगे। तत्पश्चात 1:30 बजे से 2:00 बजे तकतक मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया जाएगा ।

तत्पश्चात्  2:00 बजे से 2:30 बजे तक प्रदेश भर के विभिन्न क्षेत्र के स्वजाति बंधु भगिनी द्वारा विविध  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति देंगे। 2:30 बजे से 3:00 बजे तकअतिथियों का संबोधन होंगे। 3:30 बजे से 4:30 बजे तक समाज ,शिक्षा ,पर्यावरण एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवकों का पुरस्कार एव सम्मान अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

उपरोक्त कार्यक्रम सुचारु रूप से संचालित हो इसके लिए सामाजिक बंधु भगिनी को  विभिन्न दायित्व सौंपा गया है। आमंत्रण समिति का दायित्व बेद लाल साहू , ढोलामणि साहू , मुनास साहू नारायण साहू, प्रचार प्रसार समिति का दायित्व नागेंद्र साहू,देवेंद्र साहू, चमन साहू , नारायण साहू, मंच व्यवस्था समिति में छोटेलाल साहू,इंजीनियर जी एल साहू, बेनू राम साहू ,माधव साहू, स्वागत समिति का दायित्व माधव साहू एवं दयाराम साहू, मीडिया प्रभारी नारायण साहू, पवन साहू ,देवेंद्र साहू, सांस्कृतिक समिति का दायित्व नेतराम साहू ,गणेशराम साहू ,अशोक साहू ,वीरेंद्र साहू। भोजन एवं जलपान समिति का दायित्व बी आर साहू ,चंद्रभूषण साहू ,चंद्रमणि साहू, पुष्कर एवं सम्मान समिति का दायित्व नारायण साहू ,घनश्याम साहू ,बी आर साहू ,ललित साहू , तोरण साहू, साहित्यिक समिति का दायित्व ललित साहू ,अभिनव साव,नेतराम साहू ,गणेश साहू एवम् आवास समिति का  दायित्व डॉक्टर भीम साहू एवं डॉक्टर उदित श्रीराज साहू को सोपा गया है।

उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव छोटेलाल साहू ,कार्यकारी संयोजक डॉक्टर नारायण साहू , नागेंद्र गुप्ता ,वेणु राम साहू एवं संयोजक इंजीनियर यशवंत साहू दिन रात लगे हुए हैं। छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहला अवसर है कि इतनी बृहद रूप में अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ साहू संघ के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।


कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने हेतु सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजन समिति कार्यकरी अध्यक्ष डॉक्टर नारायण साहू ,नागेंद्र गुप्ता , बेणु राम साहू ,संयोजक इंजीनियर यशवंत साहू ,सचिव छोटेलाल साहू के  की टीम द्वारा सभी जिलों का दौरा कर सभी जिला, नगर एवं ग्रामीण स्तर पर बैठक आयोजित कर जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है।ताकि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाया जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *