रतलाम एवं झाबुआ प्रधान डाकघरों के समय में किया गया बदलाव..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अब रात 8 बजे तक होगी स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग की सुविधा

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम डाक घर संभाग के अंतर्गत आने वाले रतलाम एवं झाबुआ प्रधान डाकघरों के कार्यसमय में बदलाव किया गया है।

अभी तक इन डाकघरों में स्पीड पोस्ट, पार्सल आदि सायंकाल चार बजे तक बुक करने की सुविधा थी जिसे बढ़ाकर अब रात्रि आठ बजे तक कर दिया गया है।

रतलाम और झाबुआ प्रधान डाकघर अब प्रातः 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक जनसेवा हेतु खुले रहेंगे।

यह निर्णय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

डाक अधीक्षक राजेश कुमावत ने बताया कि डाक सेवा जन सेवा को ध्यान में रखते हुए बुकिंग काउंटर का समय विस्तारित किया गया जिसका लाभ व्यापारियों, नौकरीपेशा सहित आम नागरिकों को मिलेगा जो अभी तक अपनी डाक या पार्सल को बुक करने हेतु अपने व्यापार स्थल अथवा कार्य स्थल पर व्यस्त रहने के कारण डाकघर नहीं पहुंच पा रहे थे। उन्हे अब रात्रि आठ बजे तक डाक पार्सल बुकिंग सुविधा मिलने लगेंगी।

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल मध्यप्रदेश परिमंडल द्वारा प्रारंभ की गई यह पहल आम जनता को उनकी सुविधा अनुसार अतिरिक्त समय में अपने डाक और पार्सल भेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इसके अतिरिक्त ग्राहक रतलाम प्रधानडाकघर के पोस्टमास्टर से मोबाइल नंबर 7587598504 पर संपर्क कर घर बैठे फ्री पिकअप सुविधा का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *