CGPSC सिविल जज एग्जाम रिजल्ट: अंजुम आरा ने किया टॉप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। जारी चयन सूची में अंजुम आरा ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।

आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया पूरी की है। यह भर्ती विज्ञापन क्रमांक 04/2024/परीक्षा दिनांक 23 दिसंबर 2024 के माध्यम से प्रारंभ की गई थी, जबकि शुद्धि पत्र क्रमांक 01/2025/परीक्षा दिनांक 23 जनवरी 2025 के जरिए आवश्यक संशोधन किए गए थे।

व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) पद के लिए मुख्य परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 22 जनवरी 2026 को घोषित किया गया। नियमानुसार साक्षात्कार के लिए विज्ञापित पदों के तीन गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाना था। इस आधार पर 171 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जाना अपेक्षित था, लेकिन वर्गवार एवं उपवर्गवार पात्रता के आधार पर कुल 183 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया।

साक्षात्कार प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई, जिसमें सभी 183 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। आयोग के अनुसार न तो कोई अभ्यर्थी अनर्ह पाया गया और न ही कोई अनुपस्थित रहा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम चयन सूची लिखित (मुख्य) परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के मेरिट क्रम के आधार पर तैयार की गई है। वर्गवार मेरिट के अनुसार कुल 57 पदों के विरुद्ध 57 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

आयोग का कहना है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न की गई है। न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में यह भर्ती महत्वपूर्ण मानी जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया और नियुक्ति संबंधी निर्देशों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखने की सलाह दी गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment