रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने उत्तर और दक्षिण-मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जो अगले तीन घंटों तक प्रभावी रहेगा।
सरगुजा संभाग के सभी जिलों में मौसम का सबसे ज्यादा प्रभाव देखा जा सकता है। यहाँ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी:
-
तेज आंधी और बारिश (40-60 किमी/घंटा): नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर।
-
हल्की से मध्यम बारिश और बिजली (30-40 किमी/घंटा): बीजापुर, बस्तर, राजनांदगांव, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, कबीरधाम, मुंगेली सहित अन्य जिले।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों और खेतों या खुले इलाकों में जाने से बचें।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8188869
Total views : 8223351