CG News: एनीकट में नहाने के दौरान डूबे दो नाबालिग, दूसरे दिन बरामद हुए शव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सूरजपुर: जिले के रामनगर स्थित मोहरा एनीकट में नहाने के दौरान डूबे दो नाबालिग बच्चों के शव दूसरे दिन बरामद कर लिए गए। रविवार को हुए इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर शिवनंदनपुर निवासी आदिल अंसारी (12 वर्ष), पिता सेराज अंसारी और जयनगर कुंजनगर निवासी अयान सद्दाम (15 वर्ष), पिता मो. जावेद अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए रामनगर मोहरा एनीकट गए थे। इसी दौरान आदिल और अयान नहाने के लिए एनीकट में उतरे, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया गया। हालांकि देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका। अंधेरा होने और सुरक्षा कारणों के चलते रविवार रात रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई।

सोमवार सुबह एक बार फिर तलाश अभियान शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने दोनों नाबालिगों के शव बरामद कर लिए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि मृतक अयान सद्दाम कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र था। वहीं आदिल अंसारी अपने नाना-नानी के घर मनेंद्रगढ़ में रहकर मदरसे में पढ़ाई करता था और शब-ए-बारात पर्व मनाने के लिए अपने माता-पिता के पास शिवनंदनपुर आया हुआ था।

हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि एनीकट और जलाशयों में नहाने से बचें और बच्चों पर विशेष नजर रखें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment