एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष पर मामला दर्ज, संगठन ने बताया दुर्भावनापूर्ण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा और उनके साथियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज हुआ है, जिसे संगठन ने दुर्भावनापूर्ण बताया है। यह मामला जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में हाल ही में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की छापेमारी हुई थी।

बीते दिनों, एनएसयूआई ने खेल प्रतियोगिताओं में हो रही अनियमितताओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का घेराव किया था। एनएसयूआई के सदस्यों का आरोप है कि जिला और विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उन व्यायाम शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जाती है।

जो किसी भी स्कूल में पदस्थ नहीं हैं। उनका कहना है कि विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी की होनी चाहिए, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नियमों के विरुद्ध काम करते हुए मनमाने तरीके से खिलाड़ियों को परेशान किया जा रहा है।

एसीबी छापेमारी और जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत

टीआर साहू के खिलाफ एसीबी की टीम ने 3 अगस्त को आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की थी, जिसमें उनके शासकीय निवास, पैतृक निवास और कार्यालय से कई दस्तावेज, निवेश संबंधी कागजात और सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए थे। इसके बाद, साहू ने एनएसयूआई के पदाधिकारी लक्की मिश्रा और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें उन्होंने कार्यालय में अनाधिकृत प्रवेश और शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है।

एनएसयूआई का पक्ष

लक्की मिश्रा ने इस मामले में कहा कि उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से छात्र हित के मुद्दों पर चर्चा के लिए 10 दिनों तक समय मांगा था, लेकिन उन्हें समय

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment