विकास के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने महापौर एवं निगम आयुक्त के साथ की चर्चा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शहर में जलभराव की स्थिति को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम शहर में विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने महापौर एवं नगर निगम आयुक्त के साथ बैठक ली। इसमें शहर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए निगम के अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम आयुक्त अनिल भाना उपस्थित रहे।


मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि बारिश में शहर में हुए जल भराव की समस्या जिन क्षेत्र में हुई है, वहां व्यवस्था दुरुस्त की जाए जिससे भविष्य में इस तरह की स्थिति निर्मित न हो एवं उन क्षेत्रों का जायजा लेकर व्यवस्था को तत्काल बेहतर किया जाए।

बैठक में रतलाम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा नेहरू स्टेडियम के विकास, मां कालिका माता लोक के विकास को लेकर की गई घोषणा के संबंध में डीपीआर तैयार करते हुए आगामी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर में तैयार होने वाले रीजनल पार्क के बारे में जानकारी ली एवं गंगासागर से औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण के संबंध में जानकारी लेते हुए उचित निर्देश दिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *