पौधों को फ्रेंडशिप बेल्ट बांध स्टार्स ऑफ टुमॉरो टीम ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली-स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी एक ऐसा नाम जो मुंगेली शहर और आसपास के हरियाली के संरक्षण और संवर्धन की जिमेदारी बखूबी निभाते हुवे पर्यावरण संतुलन के लिए विगत सात वर्षों से पौधरोपण करते आ रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित युवाओं की टोली द्वारा पौधारोपण व संरक्षण के लिए संचालित “हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली” अभियान के आठवें वर्ष के अंतर्गत लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से संस्था ने छत्तीसगढ़ की पहली पारंपरिक त्योहार हरेली और मित्रता दिवस (फ्रेंडशिप डे) के अवसर पर नीम, कदम, बादाम आदि के 20 पौधों का रोपण कर मित्रस्वरूप उन्हें ही फ्रेंडशिप बैल्ट बांध मित्रता दिवस मनाया.

इस अवसर पर संस्था के सचिव विनोद यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के साथ मित्र भी है, जिस प्रकार सच्चा मित्र की मित्रता निस्वार्थ होती है ऐसी ही पेड़-पौधे होते है जो निस्वार्थ रूप से हमको आक्सीजन, शुद्ध वातावरण, फल, लकड़ी, गर्मी में शीतलता, बारिश आदि प्रदान करते है। भारत जैसे प्रकृति पूजक देश में पर्यावरण पर गंभीर संकट खड़े हैं और इससे निपटने में पौधारोपण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

जाहिर है इसका समाधान प्रदूषण कम करने के साथ ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पेड़ लगाने में है। संस्था के वरिष्ठ सदस्य गौरव जैन ने पौधों के महत्व को बताते हुवे कहा कि किस प्रकार पौधों का प्रभाव मौसम पर होता है ये बात अब लोगों को समझ आ रही है अगर पौधें नही होंगे तो बारिश भी नही होगी। इसलिए हम आप सभी से अपील करते हैं कि इस मानसून कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं।

इस दौरान संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, दीपक जैन, श्रेणिक पारख, देवेंद्र परिहार, गौरव जैन, अनुराग सिंह, विकास जैन, कोमल चौबे, राहुल साहू, मुकेश पांडेय, रॉकी सलूजा, हरिओम सिंह, यश शर्मा, रघुराज सिंह, नागेश साहू, पवन यादव, वैभव ताम्रकार, चित्रकान्त सिंह, संदीप सिंह, रवि साहू, संतोष जांगड़े, अजय चंद्राकर, ओम सिंह, आर्या सिंह, धीरज जैन, देवेंद्र सिंह, वासु पांडेय, अमित साहू, श्रीनिवास तिवारी, अरविंद रूपवानी, योगेंद्र चंद्रवंशी, धनेश्वर साहू सहित पूरी टीम उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *