रायपुर: नवा रायपुर के सेक्टर-27 स्थित नवागांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है। अतिक्रमण हटाने के लिए NRDA (नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण) की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची है, वहीं स्थानीय लोग इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और रहवासी मौके पर एकत्र हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पर्याप्त सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था के अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
इस विरोध में केवल स्थानीय निवासी ही नहीं, बल्कि कुछ जनप्रतिनिधि भी ग्रामीणों के समर्थन में मौके पर मौजूद हैं और कार्रवाई को तत्काल रोकने की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
फिलहाल प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत की कोशिशें जारी हैं। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8235004
Total views : 8282127