बीजेपी नेता ने हॉस्पिटल में घुसकर प्रबंधक को पीटा, इस बात को लेकर हुआ विवाद..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के कुसमुंडा में एक बीजेपी नेता ने अस्पताल में घुसकर मैनेजर की पिटाई कर दी। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले में दोनों पक्षों ने सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

घटना की जानकारी के अनुसार, कुसमुंडा के रहने वाले ओम प्रकाश यादव की बहू सुनीता यादव को पेट दर्द की शिकायत के बाद जेपी सर्जिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने पहले कुछ पैसे जमा किए और बाद में अपेंडिक्स के ऑपरेशन की सलाह मिलने पर 30 हजार रुपये और जमा किए।

बीजेपी मंडल महामंत्री मनीष मिश्रा ने बताया कि ओम प्रकाश यादव उनके परिचित हैं। अस्पताल ने पहले पैसे जमा कराए और बाद में महिला की हालत गंभीर होने की बात कहकर ऑपरेशन से मना कर दिया। इसके बाद ओम प्रकाश ने मनीष मिश्रा से संपर्क किया और विवाद बढ़ गया।

मनीष मिश्रा अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से चर्चा की। डॉक्टर को बताया गया कि मरीज सामान्य परिवार से हैं और उन्हें बाहर ले जाना पड़ेगा, इसलिए उनके जमा किए गए पैसे वापस किए जाएं। अस्पताल ने 3 घंटे इंतजार कराने के बाद प्रबंधक युगल चंद्रा ने 4500 रुपये और जमा करने की मांग की। इसी बात पर विवाद हो गया।

विवाद के बीच महामंत्री मनीष मिश्रा ने प्रबंधक युगल चंद्रा को थप्पड़ मार दिया और दोनों के बीच हाथापाई हो गई। मामले को संभालने के लिए डायल-112 को बुलाया गया। अस्पताल ने मरीज के 20 हजार रुपये वापस किए और गंभीर हालत में महिला को बिलासपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में दोनों पक्षों ने एफआईआर दर्ज कराई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment