बीजेपी नेता पर 16 लाख की ठगी का आरोप, SSP से शिकायत के बाद FIR दर्ज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग: जिले में एक भाजपा नेता पर किसानों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर सुपेला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव पर आरोप है कि उन्होंने मंत्री और अधिकारियों तक अपनी पहुंच का हवाला देकर छह किसानों से उनके बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग रकम वसूली। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

आरोप है कि अलग-अलग पदों के लिए तय दर पर पैसे लिए गए। सब इंस्पेक्टर और स्टाफ नर्स की नौकरी के लिए 4-4 लाख रुपये वसूले गए, जबकि चपरासी (प्यून) के पद के लिए 1 लाख से 2 लाख रुपये तक लिए गए। किसानों का कहना है कि न तो उनके बच्चों की नौकरी लगी और न ही ली गई राशि वापस की गई।

पीड़ित किसानों ने इस संबंध में दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल को आवेदन देकर शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर सुपेला थाना पुलिस ने 9 फरवरी को जयप्रकाश यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment