साय कैबिनेट की पहली बैठक से पहले सियासी तूफ़ान! दीपक बैज बोले- “मीटिंग में सिर्फ चाय-बिस्किट खाते हैं…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में सियासी घमासान लगातार तेज़ हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट कल 14 मंत्रियों के साथ अपनी पहली बैठक करने जा रही है। लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोल दिया है।

✦ “कैबिनेट में सिर्फ चाय-बिस्किट खाते हैं”

प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) चीफ दीपक बैज ने कहा कि सरकार को बने दो साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक किसानों, युवाओं और कर्मचारियों के लिए कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा –
“किसानों को DAP-यूरिया नहीं मिला, युवाओं को रोजगार नहीं मिला, स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है, कर्मचारी सड़क पर हैं। क्या इन सब पर कैबिनेट में चर्चा होगी?… या फिर सिर्फ चाय-बिस्किट खाते रहेंगे।”

✦ कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम

बैज ने जानकारी दी कि कांग्रेस कल बिलासपुर में बड़ा आंदोलन करने जा रही है। “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम में सचिन पायलट समेत कांग्रेस के प्रभारी और सह प्रभारी नेता भी शामिल होंगे। बैज ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है।

✦ केदार कश्यप विवाद पर घेराबंदी

हाल ही में मंत्री केदार कश्यप पर उनके ही बंगले के एक कर्मचारी ने मारपीट का आरोप लगाया था। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला तूल पकड़ चुका है। इस पर बैज ने कहा –
“मंत्री को कर्मचारी से माफी मांगनी चाहिए। सरकार इसे षड्यंत्र बता रही है, लेकिन क्या गाली देने के लिए कांग्रेस ने कहा था? घटना के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किए जाएं।”

✦ “यहां दो कानून चलते हैं”

बैज ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में बड़े अधिकारियों और गरीब कर्मचारियों के लिए दो अलग-अलग कानून हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री ने अब तक उस पीड़ित कर्मचारी से बात क्यों नहीं की।

✦ धर्मांतरण पर सरकार को घेरा

धर्मांतरण के मामलों को लेकर भी बैज ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा –
“भाजपा सरकार धर्मांतरण को मुद्दा बनाकर ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। यह सब उनकी प्री-प्लानिंग है।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *