
मुंगेली- भारत में 300 से अधिक छोटे बैंकों और वित्तीय संस्थानों की सेवाएं साइबर अटैक (Cyber Attack on Banks) के कारण ठप हो गई हैं। यह अटैक टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर सी-एज टेक्नोलॉजिस पर हुआ है। इस अटैक की वजह से ग्राहकों को ATM से पैसे निकालने और UPI ट्रांजेक्शन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
इस साइबर हमले का असर खास जिला सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के ग्राहकों पर पड़ा है जो SBI और TCS के संयुक्त उद्यम C-Edge Technologies पर निर्भर हैं। हालांकि, अन्य बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।
यह समस्या पिछले दो तीन दिनों से सामने आ रही है। पूरे देश मे हुए इस अटैक का असर मुंगेली जिले के भी सभी जिला सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंको में अच्छा खासा देखने को मिल रहा है जंहा सिर्फ लोकल लेन देन चालू है और अन्य सेवाएं ठप हो चुकी है। इस अटैक से अनजान उपभोक्ता जो पूरी तरह कैशलेश के समय डिजिटल हो चुके है काफी परेशान नज़र आ रहे है क्योंकि atm के अलावे upi सिस्टम भी पूरी तरह धवस्त हो चुका है।
बरहाल कम्पनी अपनी टेक्नोलॉजी के जरिये
सुरक्षा की समीक्षा भी कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो यह गुरुवार शाम या शुक्रवार सुबह तक फिर से चालू हो जाएगा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209108
Total views : 8249201