बैलाडीला ट्रक ओनर्स  एसोसिएशन  चुनाव संपन्न – सोनी बने अध्यक्ष और सिंह बने सचिव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दंतेवाड़ा  : ट्रक मालिकों की संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन बिटीओ का वार्षिक चुनाव कल बुधवार को प्रशासन की निगरानी में मतदान प्रक्रिया से सम्पन्न हुआ ।भारी गहमागहमी की बीच रात्रि करीबन 11 बजे परिणामों की घोषणा की गई ।

आये परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए तरुण प्रकाश सोनी को 479 मत मिले तो वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी राकेश सिंह गौतम को 423 मत मिले इस प्रकार तरुण सोनी को अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त हुई ।

सचिव पद पर मनोज कुमार सिंह को 475 मत मिले तो वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी कृष्णा जीवन सुक्ला को 397 मत मिले इस प्रकार सचिव पद पर मनोज सिंह ने कब्जा जमाया । उपाध्यक्ष पद पर मनोज साहा एवं मनोज कुमार गुप्ता ने जीत हासिल की तो कोषाध्यक्ष पद पर मनीष कुमार नायक ने विजयश्री हासिल की ।

तो वहीं दूसरी तरफ सह सचिव पद पर अविनाश कर्मकार एवं लछ्मण कुमार यादव ने जीत का परचम लहराया । उल्लेखनीय हैं कि बिटीओ के इस वार्षिक चुनाव में  राकेश सिंह गौतम एवं तरुण सोनी का पैनल आमने सामने थे । जिसमें राकेश सिंह पैनल से सिर्फ सचिव पद के उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह ही जीत का परचम लहराने में कामयाब हुए तो वहीं दूसरी तरफ तरुण सोनी के पैनल से सचिव पद के प्रत्याशी कृष्णा शुक्ला को हार का सामना करना पड़ा  ।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण बस्तर की एकमात्र करीबन 935  ट्रक मालिकों की पंजीकृत संस्था बैलाडीला ओनर्स एसोसिएशन है जिसके द्वारा ट्रको के माध्यम से लोह अयस्क परिवहन छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों में किया जाता है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment