सभी त्यौहार परंपरा के अनुसार सौहार्दपूर्ण ढ़ंग से सद्भाव के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाए- कलेक्टर बाथम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक शनिवार को नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी त्यौहारों रामदेव जयंती, श्री गणेश चतुर्थी पर्व/प्रतिमा स्थापना/जुलूस कार्यक्रम, तेजादशमी पर्व, डोल ग्यारस, मिलाद-उन-नवी पर्व, अनंत चतुर्दर्शी पर्व / श्री गणेश प्रतिमा विर्सजन / जुलूस कार्यक्रम, नवरात्रि प्रारंभ/नवदुर्गा प्रतिमा स्थापना, दशहरा, दिपावली त्यौहार परंपरा अनुसार सौहार्दपूर्ण ढ़ंग से सद्भाव के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के समिति सदस्यों के साथ चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में कलेक्टर बाथम ने निर्देश दिए कि नगर निगम साफ सफाई एवं निराश्रित पशुओं की व्यवस्था सुनिश्चित करे। एमपीईबी चल समारोह, झांकी विसर्जन एवं पारंपरिक जुलूस के दौरान रास्ते में विद्युत तार सुव्यवस्थित कर ले। झांकियों में विद्युत सज्जा करने के लिए आयोजक विद्युत विभाग से अस्थाई कनेक्शन अवश्य ले। झांकी ऐसे स्थान पर बनाए जहां यातायात व्यवस्था बाधित नही हो। शहर की ऐसी सड़के जो निर्माण कार्यों की वजह से खुदी है, उनकी मरम्मत भी संबंधित एजेन्सी से करवायें। मूर्ति विसर्जन/चल समारोह परंपरागत मार्ग से गुजरेगे। मार्गो में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिशित करें।

ध्वनी विस्तारक यंत्रों का निर्धारित 55 डेसिबल में ही उपयोग किया जाए। प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित की गई मूर्तियों के स्थान पर मिट्टी से निर्मित कि गई मूर्तियों का उपयोग किया जाए। संवेदनशील स्थानों तथा जहां भीड का अधिक दबाव रहता है ऐसे सभी स्थानों पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की जाए। आयोजनकर्ता मूर्ति स्थापना स्थल पर रात्रि में निगरानी हेतु अपने कार्यकता नियुक्त करेगें उनके नाम/पते/मोबाईल नम्बर संबंधित जानकारी थाना प्रभारी को उपलब्ध कराए। गणेश प्रतिमा स्थापना मंच निर्माण स्थल एवं डोलग्यारस/अनंत चतुर्दर्शी त्यौहारों पर निकलने वाली झांकियों के मार्ग आदि के संबंध में संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी को आवेदन पत्र प्रस्तुत कर अनुमति प्राप्त कर इसकी सूचना संबंधित थाना प्रभारी को दी जाए। मूर्तियों के विसर्जन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ पर्याप्त पुलिस बल एवं प्रशिक्षित तैराक की तैनाती की जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, प्रभारी कमिश्नर नगर निगमश्री अनिल भाना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, एसडीएम सुश्री आर्ची हरित, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शम्भुलाल चंद्रवंशी, शहर काजी अहमद अली, ज्ञानी मानसिंह, अशोक चौटाला (जैन), शैलेन्द्र डागा, उमेश झालानी, पवन सोमानी, सीमा टांक, शरद जोशी, याशमीन शैरानी, गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी, काजी मसूद अली, सोना शर्मा, सलीम आरीफ, आदित्य डागा, बजरंग पुरोहित सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *