
बिलासपुर : रविवार दिनांक 28/07/2024 को छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ जिला ईकाई के द्वारा बैठक आहूत की गई। जिसमें पत्रकारों के हित के प्रति विशेष ध्यान में रखने की बात कही गई। सोशल मीडिया में जिला ईकाई टीम के द्वारा निर्मित पेज मे जुड़कर सभी संवाददाताओं को प्रत्येक संगठन की गतिविधियों को पोस्ट कर संगठन को प्रभावशील बनाने में अपना रचनात्मक योगदान देकर सक्रियता को दिखाना है।
प्रत्येक संवाददाताओ के जन्म दिन पर संगठन के द्वारा जन्मदिवस कार्यक्रम आयोजित कर समस्त पदाधिकारियों एंव सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं और बधाई दिया जाएगा।संवाददाताओं के हितों एंव अर्थिक सहायतार्थ हेतु प्रत्येक सदस्य द्वारा मासिक अनुदान एंव सहयोग राशि की बात रखी गई।
जिसे सभी संवाददाताओं ने सर्वसम्मति से सहमति देते हुए इस कदम की सराहना की गई । संगठन के विस्तार हेतु प्रत्येक समाचार संस्थाओ में जाकर संपर्क स्थापित कर संगठन में शामिल होने के लिए संपर्क करना और विस्तार करने की बात रखी गई है।

इस बैठक में जिला अध्यक्ष सुधीर तिवारी,जिला कार्यकारी अध्यक्ष अजय द्विवेदी,जिला महासचिव गौतम बाल बोंदरे,जिला उपाध्यक्ष भूषण प्रसाद श्रीवास,जिला संरक्षक मंडल आमिर खान,मीडिया प्रभारी कमल टूसेजा,सदस्य संजय सिंह ठाकुर,दिलीप कुमार गुप्ता,रमेश गोयल,पी.आंनद राव,अजय साहू,भारतेंदु कौशिक,रेशमा लहरे,गीता सोंचे,कुलदीप सिंह ठाकुर,नागेन्द्र मिश्रा,रफीक सैयद एंव अन्य सदस्य उपस्थित थे l
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8184010
Total views : 8216726