बड़े ही अदब और अकीदत व उत्साह के साथ निकला पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के अवसर पर जुलूस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश यानी ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अमन, शांति के पैगाम के साथ शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद की पैदाइश यानी ईद मिलादुन्नबी पर समाजजनों ने मिठाई बांटकर त्योहार मनाया।

जुलूस की सबसे खास बात ये रही कि इसमें मुस्लिम समाज जन हजरत मोहम्मद साहब के संदेशों वाली अमन-शांति बनाए रखो, दहशतगर्दी मिटाओ” और “नफ़रत छोड़ो, मोहब्बत के साथ रहो पैगाम वाली तख्तियां हाथों में लेकर चल रहे थे।

जिसने सबका ध्यान इस और खींच रखा था। मुस्लिम समाज ने साफ कर दिया कि इस्लाम का असली पैगाम अमन, मोहब्बत और इंसाफ है. यह जुलूस सिर्फ जश्न के लिए नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और नफरत को मिटाने का भी संदेश देता है।

इस दौरान पुलिस की पूरे जुलूस पर नजरें बनी हुई थी। जुलूस को लेकर पुलिस एवं जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर था। जूलूस के साथ पुलिस बल भी चल रहा था। पूरे जुलूस पर ड्रोन और कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी गई।

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाले गए जुलूस में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। जुलूस में शहर काजी एहमद अली, सीरत कमेटी के अध्यक्ष नासीर कुरैशी सहित कई समाजजन उपस्थित थे। जुलूस का जगह-जगह विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी।

जुलूस में मुस्लिम समाज के लोग हाथों मेेंं तख्तियां लेकर चल रहे थे आधी रोटी खाइए, अपने बच्चों को पढ़ाईए, बेटी बचाओं-बेटी पढाओं, देश में अमन शांंति, पानी बचाओं, जल बचाओं, पौधे लगाने, साफ सफाई रखने और वतन से मोहब्बत को लेकर एकता का संदेश दिया। जुलूस के बाद मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में लंगर का आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों लंगर खाया।

आबकारी चौराहे पर सीरत कमेटी ने किया स्वागत

आबकारी चौराहे पर ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में आए सीरत कमेटी अध्यक्ष नासिर कुरेशी,ने अतिथियों का साफा एवं पुष्प माला से स्वागत किया, इस अवसर पर शहर काजी अहमद अली, अंजुमन सदर इब्राहिम शैरानी, यासमीन शैरानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, मुबारिक खान, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, मुबारिक शैरानी, अफजल हुसैन, सलीम कुरैशी,एडिशनल एसपी राकेश खाखा, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, एसडीओपी अजय सारवन,सीएसपी आदि की उपस्थिति में जुलूस शुरू करवाया एवं जुलूस शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ आबकारी चौराहे पर समापन हुआ। समाजजनों ने मंच लगाकर जगह-जगह जुलूस में आए लोगों को फल एवं मिठाई आदि वितरित कर मुबारकबादी। सीरत कमेटी के अध्यक्ष नासिर कुरैशी,अंजुमन सदर इब्राहिम शैरानी,शहर काजी अहमद अली,यासमीन शैरानी, आदि ने जुलूस में शिरकत करने वाले समाजजन एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया उक्त जानकारी अहमदनूर कुरैशी,द्वारा दी गई।

इस बार इन मार्गो से निकला जुलूस

सीरत कमेटी के नासिर कुरैशी ने बताया कि जुलूस आबकारी चौराहा से लोहार रोड़, हरदैवलाला पिपली, तोपखाना, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, महलवाडा चौराहा, सूरजपोल, मोचीपुरा, एजेके थाना के सामने हाथीखाना रोड, मेहंदीकुई बालाजी तिराहा, छत्रीपुल, स्टेशन रोड थाना, दो-बत्ती चौराहा, न्यू रोड, लोकेंद्र टॉकिज, शहर शराय शहीद चौक, आबकारी चौराहा पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। वही पुलिस प्रशासन ने जुलुस निकलने के दौरान आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर यातायात व्यवस्था, नो व्हीकल जोन एवं डायवर्सन प्लॉन तैयार कर रखा था। जिसके अनुसार जुलूस के दौरान सैलाना बस स्टैंड से नहारपुरा, शहीद चौक की तरफ तथा बाजना बस स्टैंड से हाट की चौकी व आबकारी चौराहा की और आने वाले सभी प्रकार के वाहन डायवर्ट रोड से निकले।

इसी प्रकार गोशाला रोड, चांदनी चौक से तोपखाना की की तरफ तथा घास बाजार से डालुमोदी की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का जुलुस मार्ग डायवर्जन किया गया था।नाहरपुरा तिराहा से डालुमोदी बाजार,नगर निगम तिराहा से महलवाडा, फव्वारा चौक से दो बत्ती चौराहा, सैलाना बस स्टैंड से बत्ती चौराहा, लोकेंद्र टॉकिज व कालेज तिराहा से लोकेंद्र टाकिज की तरफ का मार्ग भी डायवर्ट किया गया था। जुलूस के दौरान गोशाला चौराहा से हाट की चौकी, आबकारी चौराहा तक, शहर शराय से शहीद चौक व आबकारी चौराहा तक हरदेवलाला पिपली से आबकारी चौराहा तक तथा दो बत्ती चौराह से न्यूज रोड, शहर शराय तक नो व्हीकल जोन किया गया था।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने किया ईद मिलादुन्नबी के जुलुस का स्वागत
राष्ट्रववादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष जाफर हुसैन व साथियो के दुवारा छत्री पुल मस्जिद के सामने दिनांक 5 सितम्बर को निकलने वाले ईद मिलादुन्नबी के जुलुस का स्वागत शहर काजी सयद एहमद अली , इब्राहिम शेरानी,इमरान खोकर,मेहमूद शेरानी,शहीद अंसारी,इकराम चौदरी,सोहेल काजी, व स्वमानीय लोगो का सांफा हार पहना कर स्वागत किया गया इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रदेध उपाध्यक्ष युसूफ शाह ,प्रदेश सचिव आदिल हासमी,प्रदेश प्रवक्ता जहिर उद्दीन,प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र वर्मा,प्रदेश मीडिया प्रभारी इमरान कुरैशी,महिला विंग जिलाध्यक्ष ललिता गोसरे, जिला अध्यक्ष वसीम अब्बासी ,भवर सीह जि पारसी ,इमरान खान,फिरोज कुरैशी,लाला खान इरसाद शाह,सलमान् मंसूरी,सलीम शाह,इमरान बरकती,इरसाद,व कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *