62 लोगों को ले जा रहा प्लेन हवा में क्रैश,सभी की मौत..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के एक शहर के आवासीय क्षेत्र में 62 लोगों को ले जा रहा एक विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरलाइन की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस विमान ने साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्वारूलोस के लिए उड़ान भरी थी। बयान के मुताबिक विमान में 58 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। हालांकि यह नहीं पता चल पाया है कि विमान आखिर हादसे का शिकार कैसे हुआ।

सोशल मीडिया पर विमान हादसे के कुछ विजुअल्स सामने आए हैं। इसमें हादसे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि विमान हवा में अचानक चक्कर काटने लगता है। इसके बाद वह पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो जाता है और तेजी से जमीन की तरफ गिरने लगता है। जिस इलाके में प्लेन गिरा है, इससे वहां पर अफरा-तफरी मच जाती है।

इसके बाद के विजुअल्स में दिख रहा है कि विमान गिरता है और फिर तेजी से धुआं उठने लगता है। एक अन्य वीडियो में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। यात्रियों के सामान इधर-उधर बिखरे हैं और कुछ लोगों के शव जलते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार विमान एटीआर 72-500 एक ट्विन इंजन टर्बोप्रॉप प्लेन था। विमान मात्र एक मिनट में 17000 फीट की ऊंचाई से नीचे आ गिरा। बताया जाता है कि हादसे से करीब डेढ़ मिनट में विमान से नियंत्रण खत्म होने लगा।

स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर यह 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था। अगले दस सेकंड में यह 250 फीट नीचे आ गया। इसके बाद अगले आठ सेकंड में यह फिर से 400 फीट ऊपर गया। आठ सेकंड के बाद विमान फिर से 2000 फीट नीचे आया। इसके बाद अगले एक मिनट में विमान 17000 फीट नीचे आ गया और खेल खत्म हो गया।

दक्षिणी ब्राजील में एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने इस पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य मर चुके हैं। अग्निशमन विभाग, सैन्य पुलिस और नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण ने विन्हेडो में दुर्घटना स्थल पर टीमें भेजीं। ब्राजील के टेलीविजन नेटवर्क ग्लोबोन्यूज ने एक बड़े क्षेत्र में आग लगने और घरों से भरे आवासीय क्षेत्र में एक विमान के मलबे से धुआं निकलने का दृश्य दिखाया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *