महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला में बड़ी कामयाबी:
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी नक्सलियों पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार, सरेंडर करने वालों में संगठन के कई अहम पदों पर सक्रिय नक्सली शामिल हैं, जिनमें 1 डिवीजनल कमेटी सदस्य (DVCM), 1 एरिया कमेटी सचिव, 1 PPCM, 1 कमांडर, 1 असिस्टेंट कमेटी सदस्य (ACM) समेत अन्य सदस्य शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे और सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए थे।
आत्मसमर्पण करने वालों में सोनी उर्फ बाली मट्टामी, बुदरी उर्फ रामबत्ती मट्टामी, सुखलाल कोक्सा, शांति तेलामी और यमुनक्का पोट्टी पेंदाम समेत कुल 11 नक्सली शामिल हैं।
सरकार की पुनर्वास नीति के तहत इन सभी को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें श्रेणी के अनुसार 4 लाख से 8.5 लाख रुपये तक की मदद, समूह में सरेंडर करने पर 10 लाख रुपये अतिरिक्त और पति-पत्नी नक्सलियों को 1.5 लाख रुपये अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8241653
Total views : 8290346