Jio Platforms ने पेश किया AI-हेल्थकेयर क्लिनिक मॉडल ‘जियो आरोग्य AI’

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 Jio ने डिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में अपने पवेलियन पर ‘जियो आरोग्य AI’ नाम से AI-बेस्ड प्राइमरी हेल्थकेयर क्लिनिक मॉडल पेश किया। कंपनी का दावा है कि इस पहल का उद्देश्य देशभर के प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स को AI-इनेबल्ड क्लिनिक में बदलना है, ताकि दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में भी तेज, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग

जियो आरोग्य AI सिस्टम मरीज की शुरुआती स्क्रीनिंग कुछ ही मिनटों में कर सकता है। यह जरूरी हेल्थ पैरामीटर्स रिकॉर्ड कर उनका विश्लेषण करता है और संभावित स्वास्थ्य जोखिमों की पहचान करता है। आवश्यकता पड़ने पर सिस्टम मरीज को विशेषज्ञ डॉक्टर के पास रेफरल की सलाह भी देता है।

स्मार्ट मिरर से डायग्नोस्टिक जांच

इस मॉडल की खासियत AI-एनेबल्ड डायग्नोस्टिक डिवाइस ‘स्मार्ट मिरर’ है। मरीज इसके सामने खड़ा होकर आंखों, त्वचा और अन्य विजुअल संकेतों के आधार पर आवश्यक रीडिंग देता है। AI इन आंकड़ों का विश्लेषण कर प्रारंभिक हेल्थ असेसमेंट तैयार करता है।

वॉयस AI डॉक्टर की सुविधा

सिस्टम में वॉयस AI डॉक्टर भी शामिल है, जिससे मरीज अपनी समस्या बोलकर बता सकता है। जरूरत पड़ने पर AI अतिरिक्त सवाल पूछकर विस्तृत जानकारी एकत्र करता है। यह सुविधा कई प्रमुख भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीज आसानी से संवाद कर सकें।

हेल्थकेयर को सुलभ बनाने की पहल

कंपनी के अनुसार, जियो आरोग्य AI मॉडल हेल्थकेयर को अधिक तेज, किफायती और सभी के लिए सुलभ बनाने की दिशा में अहम कदम है। इसके जरिए दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोग बिना लंबी दूरी तय किए AI-समर्थित क्लिनिक में शुरुआती जांच और सलाह प्राप्त कर सकेंगे।

मुख्य बिंदु:

  • AI-बेस्ड क्लिनिक मॉडल ‘जियो आरोग्य AI’ पेश

  • मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग और एनालिसिस

  • संभावित हेल्थ रिस्क की पहचान और विशेषज्ञ रेफरल

  • स्मार्ट मिरर से विजुअल डेटा कलेक्शन

  • वॉयस AI डॉक्टर कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment