अशोक कुमार चंद्रवंशी ने जिला जनसंपर्क कार्यालय बालोद में किया कार्यभार ग्रहण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद जिले के नवपदस्थ सहायक जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार चंद्रवंशी ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों से भेंटकर उनका परिचय लिया।

उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क संचालनालय नवा रायपुर में पदस्थ सहायक जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार चंद्रवंशी को जिला जनसम्पर्क कार्यालय बालोद में सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। कार्यालय में कार्यभार संभालने के पश्चात चंद्रवंशी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाना तथा मीडिया के माध्यम से शासन व जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर सहायक ग्रेड 03 मनीष कुमार यादव, सोशल मीडिया समन्वयक तनवीर खान, राजेन्द्र कुंजाम, कृष्णशरण साहू, घनश्याम चन्द्राकर, हुलेश रजक एवं सुरेन्द्र कुमार साहू उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment