ताजा खबर
जशपुर के 50 स्कूलों को स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्रांति को बताया मील का पत्थर.. तपकरा को मिली नई पहचान: मुख्यमंत्री  साय ने तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ, नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा पटवारी पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप, ग्रामवासियों का फूटा गुस्सा: कहा– फौती के बदले मांगे ₹5000, अब होगा जनआंदोलन!… पुरानी रंजिश पर बुजुर्ग की हत्या, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.. मौदहापारा पुलिस की दोहरी कार्रवाई: चाकू लहराने वाला बदमाश और अस्पताल में चोरी करने वाला सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने निभाई छेरापहरा सेवा, स्वर्ण झाड़ू से की रथमार्ग की शुद्धि

बीज एवं उर्वरक विक्रय में अनियमितता पर 06 कृषि केन्द्रों को नोटिस जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले के विभिन्न कृषि केंद्रों में दबिश देकर औचक जांच की गई। इस दौरान बीज एवं उर्वरक विक्रय में अनियमितता मिलने पर 06 कृषि केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

कृषि विभाग के उपसंचालक एम.आर. तिग्गा ने बताया कि अनुविभागीय कृषि अधिकारी मनहरण कुर्रे के नेतृत्व में जिले के विभिन्न कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में नारायणी कृषि सेवा केन्द्र झाफल, कुलमित्र कृषि केन्द्र झाफल, किसान सहायता केन्द्र झाफल, पायल फर्टिलाइजर चंदली, जय बजरंग खाद भंडार सरगांव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।


साथ ही बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के बीज विक्रय करने व अनियमितता पाए जाने पर जायसवाल खाद भंडार चकरभाठा द्वारा बीज विक्रय को प्रतिबंधित किया गया और उर्वरक विक्रय में अनियमितता पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

जांच के दौरान संबंधित केंद्रों पर विक्रय पंजी, स्टॉक रजिस्टर, बीजों की गुणवत्ता संबंधी प्रमाण-पत्र, लेबलिंग एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। साथ ही जांच दल द्वारा यह भी पाया गया कि कुछ केंद्रों में कृषकों को बीज की खरीद पर पक्का बिल भी नहीं दिया जा रहा था।

उन्होंने पॉस मशीन से उर्वरक का वितरण करने तथा दुकानों में मूल्य सूची, स्टॉक की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के लिए संचालकों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बीजों के नमूने लेकर गुणवत्ता की जांच हेतु प्रयोगशाला भेजी जा रही है। इस दौरान कृषि विभाग की सहायक संचालक ललिता मरावी, निरीक्षक राजेश साहू, योगेश दुबे एवं उमेश दीक्षित, धर्मेंद्र शर्मा एवं देवेन्द्र राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 2025
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *