अथर्व ने किया गौरवान्वित,सीबीएसई 10 वीं में अर्जित किया 97.4 प्रतिशत अंक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अथर्व ने किया गौरवान्वित,सीबीएसई 10 वीं में अर्जित किया 97.4 प्रतिशत अंक

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव-होनहार बिरवान के होत चिकने पात को चरितार्थ कर दिखाया है नगर के अथर्व सिंह क्षत्री ने जिन्होंने सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए समाज और परिवार का नाम रोशन किया है। बचपन से ही मेघावी अथर्व पढ़ाई के साथ साथ खलेकुद मे भी दक्ष है। उनकी माता संतोषी ठाकुर गृहिणी है वंही पिता निर्मल सिंह क्षत्रिय सरगांव में मेडीकल स्टोर का संचालन करते है। अथर्व ने बिना किसी कोचिंग क्लास के गांव में ही रहकर स्वयं की मेहनत से यह सफलता हासिल किया है। वे पढ़ाई के साथ साथ पिता के व्यवसाय में भी सहयोग करते रहे है। परिवाजनों ,मित्रो,नगरवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment