नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख
6263448923
20 जनवरी को एजुकेशन सिटी में चयन हेतु होगी प्रतियोगिता
बीजापुर 19 जनवरी 2024- जिला बीजापुर एथलेटिक्स संघ के सचिव श्री संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि नेशनल इंटर डिस्ट्रीक्ट एथलेटिक्स प्रतियोगिता गुजरात में 16 से 18 फरवरी 2024 को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) के दिशा-निर्देशानुसार होने वाला है। जिला एथलेटिक्स संघ बीजापुर द्वारा 20 जनवरी 2024 दिन शनिवार को जिलास्तरीय निडजैम एथलेटिक्स प्रतियोगिता का चयन ट्रायल एजुकेशन सिटी एकलव्य आदर्श आवासीय छात्रावास के सामने, एथलेटिक्स मैदान में सुबह 10 बजे से आयोजित किया गया है। जिसमें 14 वर्ष से कम आयुवर्ग एवं 16 वर्ष से कम बालक एवं बालिका भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम आयुवर्ग में ट्राइयलॉन एबीसी एवं भाला फेंक के इवेन्ट, 60मी लम्बीकूद, (5मी. अप्रोच) ऊंची कूद, गोला फेंक 1 कि.ग्रा. (बैक थ्रो), 600 मी. रन इवेंट तथा 16 वर्ष से कम आयुवर्ग में 60मी., 80मीटर बाधा दौड़, 600 मीटर रन, लम्बी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, ऊंची कूद एवं पेटेथलोन की प्रतियोगिता शामिल है।
इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी गुजरात में आयोजित NIDJAM राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता हेतु AFI द्वारा UID रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209320
Total views : 8249472