नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख
मो 6263448923
बीजापुर 19 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्अनुराग पाण्डे के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकरी लुपेन्द्र महिनाग के मार्ग दर्शन में जिले में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ अभियान, बाल संरक्षण तंत्र अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र में लिंग आधारित हिंसा के विरूद्ध में अभियान चालया जा रहा है इस दौरान बीजापुर शासकीय पॉलीटेक्नीक कॉलेज में बच्चां को जागरूक किया गया । जिसमें लिंग आधारित हिंसा गर्भवस्थ शिशु पर होता है किसी परिवार बच्ची हो गई तो दम्पती द्वारा गर्भवस्थ शिशु का लिंग परीक्षण कराया जाता है। अधिकांश यह देखने को मिलता कि यदि वह बालिका है तो उसे गर्भ में ही हत्या की जाती है इसके लिए कानूनी प्रावधान दिये गये है। कोई भी नर्सिंग या अस्पताल गर्भवस्थ शिशु का लिंग परीक्षण नही करा सकता इस हेतु महिलाओं एवं बच्चों को जागरूक होना आवश्यक है। प्रायः बाल विवाह की भी जानकारी नही दिया जाता है या छुपाया जाता है और कम उम्र में लड़कियों की शादी कर दी जाती है जिसका दुष्प्रभाव देखने को मिलता है। जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु व्यापक रूप से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस हेतु बच्चों को 04 सूत्र भी बताया गया है नो-गो-टेल-एफआईआर बताया इससे बचने की विस्तृत जानकारी भी दिया गया बच्चों को गुड टच व बैड टच की जानकारी भी दी गई साथ ही बच्चों को चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 महिला हेल्पलाईन 181 इमरजेन्सी सुविधा हेतु 112 के इस्तेमाल करने के बारे मे बताया गया बच्चों को घरेलू हिंसा, लैंगिक अपराधों से बालको के संरक्षण अधिनियम, बाल संरक्षण तंत्र, बालश्रम, बाल विवाह सखी वन स्टॉप सेंटर गोद लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शासकीय पॉलीटेक्नीक महाविद्यालय के प्राचार्य राहंगडाले व्याख्याता श्दीप कुमार सोनी की उपस्थिति में जानकारी शीला भारद्वाज महिला संरक्षण अधिकारी, सुश्री लेखिका साहू जिला समन्वयक यूनिसेफ, मिथलेश रॉय अधीक्षक टुमारोज फाउंडेशन बीजापुर, पुष्पा बंजारे केशवर्कर सखी सेटर द्वारा भी जानकारी दी गई।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8173516
Total views : 8202893