शहर में फ्लाईओवर शुरु होने से हादसों में आई कमी
-फोरलेन में भारी वाहनों का दबाव कम होने से छोटे वाहन चालकों को मिली राहत
दीपक मित्तल
♦नेशनल हाईवे 53 पर भारी वाहनों के दवाब के कारण ज्यादा दुर्घटनाएं होती थी। अब सुपेला, पावर हाउस और कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज बनने के कारण दुर्घटनाएं कम हो रही है। नेहरुनगर, सुपेला और पावर हाउस के फ्लाईओवर में आवाजाही शुरु होने के बाद नीचे चौक में भारी वाहनों का दबाव कम हो गया। तीन फ्लाईओवर शुरु होने से दुर्घटनाओं व मौतों का भी ग्राफ गिरा है।
टैÑफिक पुलिस के एक रिपोर्ट के अनुसार नवम्बर वर्ष 2022 मेंं 1146 दुर्घटनाएं हुई, जिसमें 957 लोग घायल हुए और 301 लोगों की जान चली गई। वहीं नवम्बर 2023 में 1077 दुर्घटना हुई, जिसमें 958 घायल हुए और 294 लोगों की मौत हुई। इस तरह दुर्घटना में मौत में 20 प्रतिशत की कमी आई है। जागरुकता अभियान चलाने का भी फायदा हुआ। इसके साथ ट्रैफिक हाइवे पेट्रोलिंग को एक्टिव किया। शराब पीकर वाहन चलाना, तीन सवारी,मोबाइल पर बात,सीट बेल्ट और ओवर लोडिंग वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की। इसका परिणाम रहा कि पिछले वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटना में घायल और मौत के आंकड़ों में कमी आई है।

सड़क हादसों को रोकने के लिए कई स्तरों पर प्रयास
ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर का कहना है कि सड़क हादसों को रोकने के लिए कई स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क हादसों के बाद प्रत्येक घटनास्थल की बारीकी से जांच करके हादसे के कारणों के बारे में फील्ड स्टाफ के द्वारा अब ज्यादा बेहतर तरीके से रिपोर्टिंग की जा रही है। इससे हादसों के सही कारणों का पता लगाने में काफी मदद मिल रही है। लोगों में जागरूकता बढ़ी है। ट्रैफिक पुलिस शिकायतों और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए अब आम लोग ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर नजर रख रहे हैं और नियम तोड़े जाने पर शिकायत कर रहे हैं, जिससे एक्शन लेने में मदद मिल रही है।
(बाक्स में लेवे)
ट्रैफिक पुलिस के वर्ष 2022 के आंकड़े
माह -दुर्घटना-घायल-मृतक
जनवरी- 89 – 79 – 22
फरवरी – 92 – 74 – 23
मार्च – 101 – 91 – 35
अप्रेल- 102 – 99 – 33
मई – 113 – 97 – 22
जून – 90 – 78- 17
जुलाई – 93 – 82 – 22
अगस्त – 91 – 78 – 23
सितम्बर – 88 – 60 – 26
अक्टूबर – 97 – 76 – 27
नवम्बर – 94- 77 – 31
————
ट्रैफिक पुलिस के वर्ष 2023 के आंकड़े
माह -दुर्घटना-घायल-मृतक
जनवरी- 134 -126 -38
फरवरी – 88 – 110 – 30
मार्च – 91 – 73 – 29
अप्रैल – 82 -67 – 24
मई – 98 – 92 – 18
जून – 93 – 74 – 27
जुलाई – 105 – 96 -31
अगस्त – 92 – 74 – 24
सितम्बर -95 – 79 – 22
अक्टूबर -106 – 92 -28
नवम्बर – 93 – 75 -23
0000000000000000

अधूरे फ्लाईओवर के चलते डबरापारा में जाम बड़ी समस्या
-इसी सड़क पर दुर्ग से रायपुर व ट्रांसपोर्ट नगर से रोजाना हजारों गाड़ियां गुजर रही
भिलाईनगर। महाराष्टÑ,मुंबई से लेकर वेस्ट बंगाल की गाड़ियां डबरापारा फोरलेन से होकर गुजरती हैं। इसके अलावा इसी सड़क पर दुर्ग से रायपुर व ट्रांसपोर्ट नगर से रोजाना लोकल के साथ दूसरे राज्य की हजारों गाड़ियां आती और जाती है। दूसरी ओर दुर्ग से रायपुर भी इसी सड़क होते गुजरती है। दोनों तरफ से बड़ी-बड़ी गाड़ियां आने-जाने से जाम लग जाता है। इससे समय के साथ ईंधन की भी खपत हो रही है। इससे ट्रांसपोटरों को नुकसान उठाना पड़ता है। डबरापारा फ्लाईओवर शुरु हो जाने के बाद ही लोगों
को जाम से राहत मिलेगी।
करोड़ों रुपए की लागत से डबरापारा फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। कार्य पूरा होने में और समय लगेगा। इसी के चलते डबरापारा में भारी वाहनों के गुजरने से जाम की स्थिति पैदा हो रही है। हर रोज सड़क पर हजारों गड़ियां दौड़ रही है। दुर्ग से रायपुर जाने वाली और ट्रांसपोर्ट नगर से आने वाली गाड़ियां डबरापारा से होकर जाती है इसलिए जाम लगना आम समस्या है। इसके चलते वाहन चालकों के साथ ट्रांसपोटर्स को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
(बाक्स में लेवे)
राजस्व के साथ ट्रांसपोर्टरों व सरकार को नुकसान
हैवी ट्रांसपोर्ट कम्पनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू ने नवभारत से चर्चा करते हुए बताया कि फोरलेन में टैÑफिक जाम की समस्या आ रही है। गाड़ियां जिन्हें प्लांट के अंदर टाइम से पहुंचना रहता है उसमें देरी हो रही है। इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है। ट्रांसपोटर्स के साथ सरकार को भी नुकसान हो रहा है। जाम में फंसने से गाड़ियों की ज्यादा ईंधन की खपत बढ़ गई है।
(बाक्स में लेवे)
डबरापारा फ्लाईओवर बनने से मिलेगी बड़ी राहत
वर्षो से डबरापारा फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है। कार्य में कुछ तेजी दिखी। डपरापारा में छोटे-छोटे कार्य पूर्ण होने के बाद वाहनों का आवागमन शुरु होने के बाद लोगों के साथ-साथ ट्रांसपोर्टरों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ समय के साथ जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8173539
Total views : 8202931