दुर्ग से विजय नगरम होते हुए पलासा, बरहमपुर तक नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मांग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

*आंध्र उत्कल संघर्ष समिति द्वारा तेलुगु देशम पार्टी के नेता एवं आंध्र प्रदेश श्रीकाकुलम जिले के सांसद  किंजरापु राममोहन नायडू जी को उनके गृह नगर निम्माड़ उनके निवास में ज्ञापन सौंप कर दुर्ग से विजय नगरम होते हुए पलासा, बरहमपुर तक नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मांग की गई।

श्री राममोहन नायडू जी ने कहा कि 30 जनवरी 2024 से लोकसभा का “बजट सत्र” प्रारंभ होगा। मैं लोकसभा सदन में नई रेल सुविधा दुर्ग से पलासा, बरहमपुर तक प्रारंभ करने की मांग करेंगे। इसके अलावा आंध्र उत्कल संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल के साथ रेल मंत्री से मुलाकात कर चर्चा करने हेतु प्रतिनिधि मंडल को दिल्ली आने को कहा गया। आंध्र उत्कल संघर्ष समिति के अध्यक्ष के उमाशंकर राव, पूर्व सरपंच ए रामकृष्ण, आर गणपति, के पापा राव, पी बालू, पी तिरूपति राव ने ज्ञापन सौंपकर हर्ष व्यक्त किए। प्रतिनिधियों को रेल मंत्री से मिलने के लिए दिल्ली आने के लिए कहने पर खुशी व्यक्त की।

अध्यक्ष के उमाशंकर राव ने बताया कि दुर्ग से पलासा, बरहमपुर तक आने जाने की दूरी मात्र 722 किलोमीटर की दूरी है। इस दूरी को तय करने में दो से तीन ट्रेनों को बदलना होता है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ यात्रा करना बहुत मुश्किल, आरक्षण नहीं मिलने के कारण लोगों को बहुत कष्टदायक यात्रा करनी पड़ रही है। पिछले दस सालों में नई ट्रेन चलाने के लिए कई बार भूख हड़ताल, धरना, प्रदर्शन एवं जन आंदोलन कर रेल प्रशासन को ध्यानाकर्षण किया गया।
इसके अलावा लम्बी दूरी के साप्ताहिक रेल मे आरक्षण नहीं मिल पाता है जिसके कारण दुर्ग, भिलाई, रायपुर के लोगों को उक्त रेल मे आना जाना बहुत ही मुस्किल होता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment