कलेक्टर ने साप्ताहिक विकास कार्यों की ली समीक्षा बैठक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख
मो 6263448923

*बीजापुर 18 जनवरी 2024*- कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने जिला मुख्यालय के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर ने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों से कार्यों की चर्चा कर उन्हे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आने वाले सप्ताह में अनेक कार्यक्रम जैसे- विकसित भारत संकल्प यात्रा, गणतंत्र दिवस समारोह, श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव, राष्ट्रीय बालिका दिवस और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमे सभी विभागों को अपनी सहभागिता निभाने का निर्देश दिए। समय-सीमा की बैठक में नवपदस्थ डिप्टी कलेक्टर श्री जागेश्वर कुमार कौशल का स्वागत किया गया।
कलेक्टर ने 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह के लिए बैठक व्यवस्था, माईक संचालन, टेंट, ध्वजारोहण की व्यवस्था, मंच संचालन, निमंत्रण पत्र वितरण व्यवस्था, परेड, झांकी प्रदर्शन, फोटोग्राफी, विद्युत एवं पेयजल की व्यवस्था, मिष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही अन्य समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के मद्देनजर राज्य भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर गांव से लेकर नगर तक आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कलेक्टर ने नगरीय निकायों ग्राम पंचायतों को इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उक्त दिवस में भवनों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देशित किया गया। साथ ही मंदिर एवं धार्मिक स्थलों में लाइटिंग, दीपोत्सव, रामभजन, रामचरित मानस का पाठ कर रामोत्सव कार्यक्रम को अपने क्षेत्र में सहयोग करके सफल बनाने को कहा।
कलेक्टर ने सभी विभागों की विभागवार समीक्षा करते हुए शिक्षा विभाग में स्कूल, कॉलेजों की मरम्मत, नल-जल की स्थिति की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग में हाट-बाजार क्लिनिक, एनिमिया, मलेरिया की स्थिति के साथ मरीजों के बारे में जानकारी ली। सभी अधिकारियों को आश्रम-छात्रावास का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग में पीडीएस भंडारण, उचित मूल्य की दुकानों में पीओएस मशीन के वितरण के बारे में जानकारी ली तथा ग्रामीणों का आधार कार्ड बनवाने के लिए शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री पवन कुमार प्रेमी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री केएस मसराम, सभी एसडीएम, चारों विकासखण्ड के तहसीलदार, एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment