मुकेश तिवारी जांजगीर-चांपा
शराब दुकान में 2 गार्ड की हत्या का मामला, शराब दुकान में लूट की नियत से दिया गया था घटना को अंजाम, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा के शासकीय शराब दुकान ग्राम सिवनी में दिनांक 04-05 नवम्बर 2023 दिन शनिवार रविवार की दरमियानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शराब दुकान सुरक्षा में कार्यरत् दो सुरक्षा गार्ड यदुनंदन पटेल पिता लक्ष्मीप्रसाद पटेल उम्र 28 साल साकिन हथनेवरा, जयकुमार सूर्यवंशी पिता घासीराम सूर्यवंशी उम्र 35 साल साकिन पिसौद थाना चाम्पा की चेहरे में नकाब पहनकर टंगिया से निर्दयता पूर्वक सिर में प्रहार कर हत्या कर शासकीय शराब दुकान का ताला तोड़कर नगदी रकम व शराब चोरी कर फरार हो गया है। जिसकी सूचना चाम्पा पुलिस को मिलने पर तत्काल घटनास्थल सिवनी पहुॅचकर मामला बेहद संगीन होने से अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु तत्काल घटनास्थल पर फॉरेंसिक विभाग, डॉग स्कॉड, अंगुल चिन्ह विशेषज्ञयों को सूचना देकर बुलाया गया तथा सभी विभागों अपने अपने वैज्ञानिक तथा सैद्धांतिक स्तर पर पृथक-पृथक कार्यक्षेत्रानुसार घटनास्थल का निरीक्षण कर मर्ग पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर मृतकों का पीएम खण्ड चिकित्सालय के शव विच्छेदन अधिकारीयों द्वारा कराया गया तथा शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त कर मर्ग पंचायत नामा एंव शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 537/2023 धारा 302,460 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
विवेचना के दौरान:- घटना अत्यधिक गंभीर होने से जिले की एक बडी टीम गठित कि गई जो घटनास्थल एवं आस-पास के सी.सी.टी.व्ही फूटेज, का तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा गहन जांच किया गया तथा घटनास्थल एवं आसपास के इलाके सिवनी, पिसौद, हथनेवरा, बरबसपुर, गोविंदा, कर्रा मोड़ आदि स्थानों का टावर डंप लिया गया। जिनमें लगभग घटनास्थल से संबंधित लगभग 7,40,500 नंबरों के गतिविधियों की पुष्टी हुई जिसके आधार पर लगभग 386 सिम नंबरों का कॉल डिटेल रिकार्ड खंघाल कर लगभग 714 मोबाईल नंबरों को तस्दीक किया गया तथा 100 से ज्यादा व्यक्तियों का कथन दर्ज किया गया। जिले की विशेष टीम द्वारा लगातार घटनास्थल तथा अन्य संदेहास्पद स्थानों में लगातार कैंप कर घटना कारित करने वाले अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। समय के साथ घटना पुरानी होती जा रही थी लेकिन पुलिस की लगातार सक्रियता बनाये रखने तथा तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा लगातार प्रत्येक मोबाईल नंबरों पर नजर रखकर घटना से संबंधित आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर तैनात कर पतासाजी की जा रही थी। जिस संबंध में घटना के बारे में जानकारी देने वाले को नगद पुरूस्कार की भी घोषणा की गई। घटना से संबंधित वीडियों पूर्व में ही प्रसारित हो चुके थे जिससे संबंधित और वीडियों भी आमजन में प्रसारित किये गये, कि दिनांक 17 जनवरी 2024 को मुखबीर द्वारा घटना के प्रत्यक्षदर्शी व्यक्ति की जानकारी प्राप्त होने पर गुप्त रूप से पूछताछ पर संदेही शिवशंकर उर्फ मुन्ना सहिस पिता सहनी राम चौहान उम्र 29 साल निवासी सुखरी फाटक के पास सिवनी मंडी के पीछे सिवनी थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) को तलब कर हिकमतअमली तथा मनोवैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर गहन पूछताछ की गई। जिसने अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि शासकीय शराब दुकान को लूटने के लिए अपने पत्नी के पहले पति के बेटे कृष्णा सहिस उम्र 21 साल एवं उसकी पत्नी मंगली उर्फ माला सहिस उम्र 45 साल के साथ मिलकर नकाब पहन कर घटना करने की योजना बनाया था। घटना दिनांक को अपनी पत्नी मंगली सहिस उर्फ माला सहिस साल तथा उसके पहले पति अजय सहिस के बेटे कृष्णा सहिस के साथ मिलकर शासकीय शराब दुकान को लूटने की पूर्व योजना अनुसार स्वयं नजदीकी क्षेत्र का होने से अपनी पहचान छुपाने हेतु चेहरे को कैमोफ्लाईज करने काले कपड़े का नकाब बनाकर दिनांक 04-05 नवम्बर 2023 की दरम्यिानी रात्रि अपने पत्नी के पहले पति के बेटे कृष्णा के साथ लगभग रात्रि 12ः00 बजे अपने घर से निकलकर रेल्वे ट्रैक के रास्ते होते हुए शासकीय शराब दुकान सिवनी पहुॅचा, जहॉ इसके बेटे कृष्णा ने घटनास्थल शासकीय शराब दुकान सिवनी पर लगातार रहनेे वाले कुत्तों को जिनसे कृष्णा पूर्व परिचित था को बिस्किट का लालच देकर पास स्थित चखना दुकान के पीछे फुसलाकर लगातार बिस्किट खिलाने लगा। आरोपी शिवशंकर उर्फ मुन्ना सहिस अपने कपड़े बदलकर नकाब पहनकर हाथ में टंगिया लेकर शराब दुकान के बने बाउंड्रीवाल में अंधेरे से होते हुए देशी शराब दुकान की तरफ जा पहॅुचा तथा दोनों गार्डो के सोने का इंतजार करने लगा। तभी लगभग 12ः20 बजे दोनो गार्ड एक तखत में मच्छरदानी लगाकर सो गये थे जो लगभग रात्रि 12ः50 बजे पुरी तरह से सो गये थे, तभी उनके सिर पर टंगिये के पिछले हिस्से से लगातार 15-16 प्रहार कर सिर कुचल दिया जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। तत्पश्चात देशी शराब दुकान का ताला टंगिये से तोडने लगा इसी बीच एक अंजान व्यक्ति शराब के नशें में आने पर मुन्ना सहिस उसे पकडकर वापस बाहर रोड़ की तरफ छोड़कर पुनः आकर ताला तोड़कर अंदर घुसकर कांउटर के पास रखे पैसों को चुरा लिया तथा अंग्रेजी शराब दुकान का भी ताला तोड़कर अंग्रेजी शराब दुकान से 2 नग ब्लैक डॉग चुरा लिया और वहॉ से दोनो वापस अपने घर आ गये, घटना कारित करते समय घटना में प्रयुक्त टंगिया, पाना, नकाब, को अपने घर में लाकर छुपा दिया तथा शराब को धीरे-धीरे पी गये व चुराये पैसों केा खर्च करता रहा इस बीच वह जिला सक्ती के डभरा क्षेत्र में तथा उसका पुत्र कृष्णा बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में एवं पत्नी माला सिवनी में निवास करते रहे। सभी आरोपीयों का पृथक-पृथक मेमोरण्डम दर्ज किया गया व घटना में प्रयुक्त हथियार, पाना, नकाब, पहने कपड़े, ताला, चुराई गई शराब की खाली बोतल व 4500 रुपए नगदी रकम को समक्ष गवाहन जप्त किया गया। प्रकरण विवेचनाधीन है।
घटना में प्रयुक्त टंगिया,पाना, काला नकाब, पहने कपड़े, ताला, चुराई गई शराब की खाली बोतल व 4500 रुपए नगदी रकम अन्य सामाग्री जप्त किया गया।
विवेचना के दौरान आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 537/2023 धारा 302, 460, 120बी, 34 भादवि के तहत् कार्यवाही की जा रही है।इस प्रकार:- थाना चाम्पा क्षेत्रांतर्गत शासकीय शराब दुकान सिवनी में हुए दो गार्ड की हत्या को सुलझाने में अति. पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस यदुमणी सिदार चौकी प्रभारी नैला प्रशि. उप पुलिस अधीक्षक संगम राम थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सायबर सेल के निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उप निरी. पारस पटेल, थाना प्रभारी मुलमुला सागर पाठक थाना प्रभारी सारागांव सत्यम चौहान चौकी पंतोरा प्रभारी सउनि दिलीप सिंह प्र.आर मनोज तिग्गा थाना चाम्पा के सउनि रामप्रसाद बघेल, म.प्र.आर.श्यामा जायसवाल प्र.आर. विरेन्द्र टण्डन, राकेश तिवारी, अजय चतुर्वेदी, आर. माखन साहू नितिन द्विवेदी, डीकेश्वर साहू, ईश्वरी राठौर, गौरीशंकर राय, शंकर सिह राजपुत, सायबर सेल से सउनि मुकेश पाण्डेय प्र.आर राजकुमार चंन्द्रा, बलबीर सिंह, विवेक सिंह, आरक्षक चिरंजीव कमलेश, गिरीश कश्यप, आनंद किशोर सिंह, रोहित कहरा, सिदार सिंह पैकरा, म.आर दिव्या सिंह का विशेष योगदान रहा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8173568
Total views : 8202976