दल्लीराजहरा,शीतल चंद्रवंशी नपा सीएमओ सहित जनप्रतिनिधियों वार्डवासियों, पार्षदों ने संयुक्त रूप से राजहरा के विभिन्न मंदिरों में स्वच्छता के तहत किया साफ-सफाई किया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि मंदिरों के परिसर में साफ सफाई स्वच्छता किए जाने से जहां स्वच्छता का एक संदेश जाएगा वही आने वाले धर्मालुओ को अच्छा लगेगा, स्वच्छ मंदिर होना चाहिए साफ-सफाई स्वच्छता से स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है और मन भी सही रहता है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व 22 जनवरी तक देश के तीर्थ स्थानों एवं मंदिरों की साफ-सफाई करने और स्वच्छता का अभियान चलाने की अपील की है। इसके निमित्त दल्लीराजहरा के विभिन्न मंदिरों में स्वच्छता अभियान को प्रारंभ किया गया दरअसल, 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की योजना भाजपा, संघ, विश्व हिंदू परिषद व इसके अनुषांगिक संगठनों ने बहुत ही व्यापक बनाई है। वह चाहते हैं कि इस दौरान हर भारतीय 22 जनवरी के कार्यक्रम से सीधा जुड़े, इसलिए पूरे देश के मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का टीवी के जरिए सीधा प्रसारण किया जाएगा। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। पीएम मोदी चाहते हैं कि 22 जनवरी को जब लोग मंदिरों में जुटें तो उन्हें गंदगी से परेशानी न झेलनी पड़े।
स्वच्छ तीर्थ अभियान दिनांक 16 जनवरी से 22 जनवरी के तहत सुबह नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी, पार्षद सूरजभान, सफाई पर्यवेक्षक सतीश चंद्राकर, सफाई मित्र एवं वार्ड वासियों ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर वार्ड क्रमांक 13 घोड़ा मंदिर प्रांगण में सफाई कर स्वच्छ तीर्थ अभियान की शुरुआत की गई l
मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी ने वार्ड वासियों पालिका के अधिकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने आसपास की सफाई का यह कार्य हमें प्रतिदिन करना है ताकि हम स्वच्छ परिवेश में स्वस्थ रह सके l
इस स्वच्छ तीर्थ अभियान में क्षेत्र के लोगों ने भी अपनी सहभागिता दी l
इस अवसर पर सीएमओ शीतल चंद्रवंशी ने नगर वासियों से स्वच्छता को अपनाते हुए स्वस्थ रहने और सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाने का आह्वान किया l,0000
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8173568
Total views : 8202976