लोकेशन-लोरमी
संवाददाता-अश्वनी अग्रवाल
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान गतका पार्टी ने करतब दिखाए। नगर कीर्तन में जो बोले सो निहाल सतश्रीकाल सतनाम वाहे गुरु के जयकारों से शहर गुंजायमान हो गया।

सिखों के गुरु गोविंद सिंह के 357वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में गुरुवाणी गायन और जो बोले सो निहाल, सतनाम वाहे गुरु के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। संगत ने फूलों से सजी पालकी में विराजमान गुरु महाराज को माथा टेक आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा लोरमी के तत्वावधान में रविवार को गुरुद्वारा में अरदास के बाद शाम पंज प्यारों की अगुआई में नगर कीर्तन गुरुद्वारा चौक, मुंगेली चौक ,पुराना बस स्टैण्ड,नवलखा चौक,फ़ौवारा चौक, से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचा। संगत ने गुरु गोविंद सिंह का गुणगान किया। नगर कीर्तन में सभी पुरुषों ने सफेद कुर्ता तो नीली पगड़ी पहनी तो वही महिलायें भी सफेद वस्त्र और ऑरेंज चुनरी में नज़र आई,तो वही दुर्ग से आये गतका दल ने हैरतअंगेज करतब दिखाए तो वही छोटी-छोटी बालिकाओं ने भी गतका दल में तलवारबाजी कर शौर्य प्रर्दशन करते नज़र आई वही जिससे महिलाओं को अपनी आत्म रक्षा के लिए स्वयं तैयार रहना चाहिए का पाठ पढ़ाया गया , नगर कीर्तन में झाकिया आकर्षण का केंद्र बना हुआ था जिसमे सिख धर्म के इतिहास को दिखाया गया जिसमें छोटे साहिबजादो को दीवार में चुनवा दिया गया था तो वही भाई दयाला जी और भाई मतिदास जी की शहीदी का बखान किया गया जिससे सिख धर्म का इतिहास लोगो को पता चल सके वही गुरुद्वारे का आर्कषक लाईट से सजाया गया नगर कीर्तन का जगह2 स्वगात किया गया तो खूब आतिशबाजी भी किया गया नगर कीर्तन में शामिल प्रधान स.जतिंदर सिंह उपवेजा, मनजीत सलूजा, शैलेंद्र सलूजा, अनिल सलूजा ,आकाश मोंटी सलूजा, रितेश सलूजा,बबलू छाबड़ा बंटी छाबड़ा पप्पू छाबड़ा गुरमीत सलूजा पप्पू सलूजा राजू सलूजा पिंटू उपवेजा रितु छाबड़ा बंटी अपवेजा राजू उपवेजा अशोक सलूजा रंजीत सलूजा,सुंदर सलूजा,राकेश सलूजा, रानू राहुल साहनी राजवीर बग्गा देवेंद्र सलूजा आशुतोष सलूजा विकास सलूजा नवीन सलूजा अमन सलूजा शुभम सलूजा सावन सलूजा सनी सलूजा शैम्पी सलूजा रौनक सलूजा पवन सलूजा सागर सलूजा सिद्धार्थ छाबड़ा राज सलूजा एवं महिलाएं शामिल हुई..
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8173602
Total views : 8203018