बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान
मो 6263448923
*समाजिक कुरीतियों को दूर कर बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम जारी*
बीजापुर 16 जनवरी 2024/ कलेक्टर अनुराग पाण्डे के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिले में बेटी बचाओं-बेटी पढाओं अभियान के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है। इस दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में किशोरी सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, लड़के एवं लड़कियों के बीच समानता को बढ़ावा देने, बालिका के जन्म पर उत्सव का आयोजन, लिंग चयन का विरोध, बालविवाह, दहेज प्रथा का विरोध, बालको के लैंगिक अधिकारों से संरक्षण अधिनियम 2012, बाल विवाह अधिनियम, चाईल्ड हेल्पलाईन 1098, महिला हेल्पलाईन 181, सखी सेंटर, बाल संरक्षण इकाई के माध्यम से स्कूल, कॉलेज, ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न प्रकार के जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिले में राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह अंतर्गत पूरे माह में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच, सेल्फ डिफेंस, महिला अपराध एवं मोबाईल से संबंधित होने वाले अपराध के बारे में बताने के साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओ के लैंगिक शोषण से बचाव व कारण व नशे के दुष प्रभाव के संबंधी जानकारी भी दिया जा रहा है। जागरूकता संबंधी प्रचार-प्रसार हेतु वॉल राईटिंग भी किया जा रहा है। स्कूल एवं ग्राम पंचायतों में शपथ भी दिलाया जा रहा है। प्रचार-प्रसार हेतु जिला स्तर से जिला बाल संरक्षण इकाई से श्री राहुल कौशिक, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, श्रीमती शीला भारद्वाज महिला संरक्षण अधिकारी, सुश्री लेखिका साहू, नगीना लेकाम परामर्शदाता, नवा बिहान योजना से एवं सखी वन स्टॉप से पुष्पा बंजारे केश वर्कर, संतोषी यादव केश वर्कर द्वारा टीम बना कर कार्य किया गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8173602
Total views : 8203018