मुकेश तिवारी जांजगीर-चांपा
सुशील अध्यक्ष, पांडेय सचिव व श्यामलाल कोषाध्यक्ष बने- शास.अनु.प्राप्त शिक्षक कर्मचारी संगठन का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न
जांजगीर-चांपा। शासकीय अनुदान प्राप्त शिक्षक कर्मचारी संगठन की संयुक्त जिला इकाई जांजगीर चाम्पा,सक्ति का त्रिवार्षिक चुनाव आज स्थानीय मिशन प्राथमिक विद्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से सुशील सिन्हा को अध्यक्ष, प्रांतीय अंकेक्षण आर. के. पांडेय को सचिव व श्यामलाल डड़सेना को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी द्वय के. डी.वैष्णव व एस. के.दुबे ने संपन्न कराया गया। निर्वाचन अधिकारी द्वय द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नए चुनाव कराए गए। ततपश्चात तीनों नए पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किए गए। आम सभा में उपस्थित सरंक्षक व प्राचार्य गण ने संगठन के द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की चर्चा की। साथ ही आगे भी प्रांतीय संगठन के निर्देश पर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही गई। संचालन प्रांतीय अंकेक्षण आर के पांडेय ने किया। संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों ने आगामी 28 जनवरी को रायपुर में प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाए जाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सरंक्षक आर. के. विश्वकर्मा, अजय डड़सेना, व्ही. जे. सिंह,एस. पी.तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत तंबोली, समेलाल डड़सेना,सुयश मसीह, वर्षा यादव, शशि खोटे, आनंद शर्मा, हेमंत राठौर,ओ.पी शर्मा, जी.पी डहरिया, मो .जफरुल्ला,शोभा राम , जी पी देवांगन,पुनेश्वर साहू समेत शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8173610
Total views : 8203029