छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में फिर पहुंचा कोरोना, राज्य में मिले 24 नए मामले

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरोना के मामले लगातार बढ़ते आए हैं. संक्रमण शहरी इलाकों के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी पैर पसार रहा है. कल शनिवार को छत्तीसगढ़ राज्य में दो दर्जन मामले सामने आए. इस दिन स्वास्थ्य विभाग ने कुल 4182 लोगों की जांच की. नए मामलों की तुलना में पुराने संक्रमितों के ज्यादा संख्या में ठीक होने से प्रदेश में एक्टिव मामले 131 हो गए हैं, जिसमें से सबसे ज्यादा मरीज रायपुर जिले के हैं.

शनिवार को मिले 24 नए संक्रमित
कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम 4 हजार से अधिक जांच कर रही है, जिसमें रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं. जांच की इस प्रक्रिया में अब शनिवार को छत्तीसगढ़ में कुल 24 संक्रमित मरीज पाए गए हैं, जिसमें 11 मामले रायपुर से सामने आए हैं. राहत की बात यह है कि जो मामले सामने आ रहे हैं, उसमें कोरोना की वजह से किसी को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता महसूस नहीं हुई.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 0.57% है. प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग ने खांसी, बुखार या कोरोना से संबंधित लक्षण नजर आने पर तुरंत जांच कराने की अपील भी की है. लोग अपने नजदीकी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच करा सकते हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी हेल्थ सेंटर में कोरोना संक्रमण जांच की व्यवस्था की गई है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *