NTA की नई गाइडलाइन…JEE MAIN EXAM के बीच टॉयलेट ब्रेक लेने पर दोबार होगी स्ट्रडेंट्स की तलाशी, अधिकारी, पर्यवेक्षक पर भी यह लागू होगा, बायोमेट्रिक जांच भी जरूरी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

RAIPUR. ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन- 2024 का पहला सेशन 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक JEE मेन के पेपर में स्टूडेंट्स बीच में टॉयलेट ब्रेक लेते हैं तो उन्हें फिर से तलाशी देनी होगी। साथ ही बायोमेट्रिक जांच भी की जाएगी। यह नियम स्टूडेंट्स के अलावा परीक्षा में शामिल अधिकारी, पर्यवेक्षक के लिए भी है। यहां तक की पानी पिलाने वाले स्टॉफ को भी इसी प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य होगा।

दरअसल, एनटीए ने नकल रोकने समेत कई तरह की आ रही समस्याओं को देखते हुए यह गाइडलाइन जारी की है। अफसरों के मुताबिक नकल रोकने के लिए पहले से नियम सख्त हैं और इसे कठिन किया जा रहा है। आगे चलकर एनटीए से होने वाली अन्य परीक्षाओं पर भी यह नियम लागू होगा। गौरतलब है कि एनटीए के माध्यम नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET), नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (NEET), कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT), ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीटयूड टेस्ट (GPAT), कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET), ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जाम समेत अन्य परीक्षाएं भी आयोजित की जाती है।

ऐसे समझें पूरा नियम
छत्तीसगढ़ समें देशभर के मेडिकल, डेंटल, आयुर्वेद, होम्योपैथी, वेटनरी समेत अन्य में प्रवेश के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (NEET) का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा भी एनटीए के माध्यम होती है। इसमें पेन व पेंसिल समेत अन्य स्टेशनरी आइटम, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पाबंदी है। इसके अलावा चश्मा, पर्स, बेल्ट, टोपी, कंगन जैसी सामान भी हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं है। यहां तक की पानी की बोतलों की अनुमति भी नहीं पड़ती है। छात्र पूरी बाजू की शर्ट, जेब वाले कपड़े, बड़े बटन, कुर्ते जैसे कपड़े नहीं पहन सकते। वहीं छात्राएं किसी भी डिजाइन की लंबी और फैंसी आस्तीन और कपड़ों में लेयर नहीं पहन सकती। साथ ही उन्हें अपने सभी गहने और ऊंची एड़ी के जूते भी निकालकर परीक्षा हॉल में प्रवेश करना होता है।

इस एग्जाम में फोटो व थंब इंप्रेशन जरूरी
कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में कैंडिडेट को परीक्षा के दौरान वॉश रूम का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाती है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र में छात्र का बायोमेट्रिक स्कैन, अंगूठे के निशान और फोटो ली जाती है। किसी भी प्रकार की स्टेशनरी और गैजेट हॉल में नहीं ले जाने दिया जाता। यहां तक की कोई भी मेटल केंद्र के अदर नहीं ले जाया जा सकता और परमानेंट ज्वैलरी पर सेलो टेप लगा दिया जाता है। परीक्षा में छात्रों को बेल्ट, पर्स, मोटे सोल के जूते और बड़े जेब वाले कपडे पहनना मना है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *