कसडोल पुलिस ने बताया कि 1 जनवरी को अभेराम यादव थाना लवन ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 31 दिसंबर 2023 को इसका भाई गेदराम यादव ग्राम ठाकुरदिया गया था।
दीपावली में पटाखा बेचने व्यापारियों के लिए निर्देश, पढ़ें पूरी खबर
IFS आलोक कटियार CEO क्रेडा के पद से हटाए गए, 4 डिप्टी कलेक्टर, 9 तहसीलदार और 5 नायब तहसीलदार के प्रभार में फेरबदल
BALAUDABAZAR.बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना के पुटपुरा में 31 दिसंबर की रात युवक की हत्या का खुलासा आज कसडोल पुलिस द्वारा किया गया। मृतक गेंद राम यादव की लात, घुसे व ईट से मारकर हत्या की गई थी । हत्या को एक्सीडेंट बताकर कहानी गढ़ी गई थी । मृतक की पत्नी के आवेदन पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की । मामले में 4 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
कसडोल पुलिस ने बताया कि 1 जनवरी को अभेराम यादव थाना लवन ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 31 दिसंबर 2023 को इसका भाई गेदराम यादव ग्राम ठाकुरदिया गया था। जिसकी एक्सीडेंट होने से मौत हो गई है। इसके बाद मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। जांच के दौरान 4 जनवरी को मृतक की पत्नी मनीषा यादव ने शिकायत की कि उसके पति गेंदराम यादव की ग्राम पुटपुरा निवासी रवि रजक, राजेन्द्र रजक, रोहित रजक व कमलेश साहू के द्वारा हत्या की गई है।
इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक गेदराम यादव व नोहर सिंह तथा हेमराज ध्रुव को ग्राम पुटपुरा निवासी रवि रजक, राजेन्द्र रजक, रोहित रजक व कमलेश साहू के द्वारा एक राय होकर जान से मारने की नियत से हाथ मुक्का व ईट से मारपीट किया गया है। मारपीट से आयी चोट के कारण मृत्यु गई। इस बात का खुलासा पीएम रिपोर्ट में भी हुआ कि सिर में चोट लगने से मौत हुई है। रवि रजक, राजेन्द्र रजक, रोहित रजक व कमलेश साहू द्वारा उसकी मौत को एक्सीडेन्ट का रूप देकर घर वालों को बताया गया था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी कमलेश साहू को ग्राम पुटपुरा से तथा अन्य आरोपीगण (1) रवि रजक (2) राजेन्द्र रजक (3) रोहित रजक को जिला रायपुर से गिरफ्तार किया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165948
Total views : 8192128