सूरजपुर। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां घर में भीषण आग लगने से पांच मवेशी जिंदा जल गए। साथ ही किसान का धान जलकर खाक हो गया। यह घटना सोनपुर गांव की है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक भूलन सिंह मारवी, एसडीएम घटना स्थल पहुंचे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुटे, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि मवेशियों और फसल को बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक भूलन सिंह मारवी और एसडीएम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित किसान को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8185496
Total views : 8218724