आरंग ब्लाक की शिक्षिका द्वारा की गई नई पहल का ग्रामीणों ने की स्वागत, सम्मान समारोह में 118 ग्रामीणों का सम्मान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंगः शासकीय प्राथमिक शाला डिघारी की शिक्षिका राजकुमारी धीवर द्वारा रोजगार एवं मनोरंजन विकासमंच-डिघारी के द्वारा गांव में विशेष पहचान बनाने वाले व्यक्तियों के लिए 3 नवम्बर को भाईदूज पर सम्मान एवं स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के 118 लोगों का सम्मान किया गया। सम्मान स्वरूप श्रीफल, मोमेंटो और गांव का गौरव सम्मान पत्र प्रदान किया गया। गांव में विशेष पहचान बनाने वाले, शासकीय व निजी संस्था में रूम कार्यरत कर्मचारी, अधिकारी का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों का सम्मान, विभिन्न शास संस्थाओं में सेवा देकर सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों का सम्मान, गांव के बुजुर्गों, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, बुता प्रगतिशील कृषक व युवसाथियों का सम्मान, पुवा नयी प्रतिभाओं का सम्मान एवं उभरते नई युवा सितारे आदि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव की एकता, सामुदायिक सहयोग व आपसी मधुर संबंध बनाना है और गांव की विशिष्ट जनों का गाँव के बच्चों एवं युवाओं से परिचय कराना है, ताकि बच्चे सुसंस्कृत हो शिक्षा के प्रति उनका रुझान बढ़े। यह कार्यक्रम बच्चों को शिक्षा की दिशा में प्रेरित करने और सभी समुदाय को शिक्षा से जोड़ने का एक बेहतर प्रयास रहा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कविता पटेल (नायब तहसीलदार) ने बेटियों की शिक्षा के महत्व को बताया उसने कहा कि बेटियों शिक्षित होती है, तो दो कुलों को रौशन करती है। मेरे ससुराल वाले मुझे बहु की तरह नहीं, बेटी की तरह हर चीज में ख्याल स्ठरखते हैं और बेटी की तरह सम्मान देते हैं। विशिष्ट अतिथि मुकेश नमर्मा व्यवसायी, उद्घोषक ने कहा कि यह कार्यक्रम गांव के भूले बिसरे लोगों को जोड़ने का बेहतर प्रयास रहा। गांव के लोग जो अलग-अलग जगहों में अपनी सेवा दे रहे हैं, उन्हें गांव में एक जगह मंच प्रदान करना, गौरवान्वित कार्य है।

सभी लोगों को मिलकर गांव विकास के महल पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गिरधर लाल साहू ब्याख्याता ने शिक्षा के महत्व को बताया व इस तरह के शिक्षाप्रद कार्यक्रम निरंतर होता रहे और गांव वालों को इस कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया। भविष्य में गांव के विकास के लिए सभी को बहु मंत्र पर आने का आहवान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमाशंकर वर्मा विशेष लोक अभियोजक रायपुर ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन रोहित कुमार वर्मा, नरोत्तम कुर्रे व भूषणलाल साहू ने किया। कार्यकारिणी सदस्य राजकुमारी धीवर, मेघनाथ यादव, रामप्रसाद धीवर, राजेश्वर वर्मा, दिनेश निषाद बृजेश साहू लोमश यादव, गोपाल धीवर, कुणाल वर्मा, पावर्मा, पूर्णिमा वर्मा, वरित नवेल राजेश धीवर, नेतराम निषाद व देवचंद आदि ग्रामवासियों की आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए शिक्षिका राजकुमारी धीवर ने सभी ग्रामवासियों एवं सभी सहयोगी साथियों का आभार ज्ञापित किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *