झारखंड चुनाव के लिए इंडिया ब्लॉक ने जारी किया घोषणापत्र…15 लाख का स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख नौकरियां

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Jharkhand Assembly Elections: भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) ने  आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया. इसमें युवाओं के लिए 10 लाख नौकरियों और गरीबों के लिए 15 लाख तक के स्वास्थ्य बीमा कवर जैसी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं.

जारी की 7 गारंटियां

झारखंड में सत्ताधारी गठबंधन ने ‘7 गारंटियां’ जारी कीं, जिनमें अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिए आरक्षण को बढ़ाकर 28 प्रतिशत, अनुसूचित जातियों (SC) के लिए 12 प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 27 प्रतिशत करने का वादा किया गया है. वर्तमान में यह आरक्षण क्रमशः 26 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 14 प्रतिशत है.

पूरी नहीं होती मोदी की गारंटियां
घोषणापत्र जारी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘जब भी हम किसी गारंटी की बात करते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुरंत इसकी आलोचना करते हैं… पीएम मोदी यहां आए थे और उन्होंने अपने भाषण में मेरा नाम लिया और कहा कि कांग्रेस की गारंटियों का कोई भरोसा नहीं है… कांग्रेस अपनी सभी गारंटियां पूरी करती है, लेकिन मोदी की गारंटियां कभी पूरी नहीं होतीं.’

INDIA गठबंधन के वादे
इंडिया गठबंधन ने अपने घोषणा पत्र में निम्न वादे किये हैं…

  • गरीबों के लिए मुफ्त राशन को 5 किलो से बढ़ाकर 7 किलो किया जाएगा.
  • झारखंड में गैस सिलेंडर 450 रुपए में उपलब्ध होंगे.
  • गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लिए 15 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा.
  • युवाओं के लिए 10 लाख रोजगार के अवसर.

बीजेपी का घोषणा पत्र
रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि बीजेपी झारखंड में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करेगी, लेकिन आदिवासी समुदाय को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा. बीजेपी ने यह भी वादा किया कि जो भूमि अवैध रूप से बाहरी लोगों द्वारा कब्जा की गई है, उसे आदिवासी समुदायों को वापस किया जाएगा.

अमित शाह ने कहा, ‘गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए दिए जाएंगे. दिवाली और रक्षाबंधन पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे, और गैस सिलेंडर 500 रुपए में उपलब्ध होंगे. झारखंड के युवाओं के लिए 5 लाख रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे.’ बता दें कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *