Petrol-Diesel Prices: बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट, जानें एक लीटर तेल के दाम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं देखा गया है. आज यानी 6 नवंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है. 6 नवंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं. हालांकि इन कीमतों में कोई राहत नहीं दी गई है. इस साल की शुरुआत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था, लेकिन तब से कोई राहत या अच्छी खबर नहीं मिली है.

दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत की बात करें तो यह 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये लीटर है. इसके अलावा मुंबई में इसकी कीमत 103.94 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 90.76 रुपये है. आखिर में चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.44 रुपये प्रति लीटर है.

बेंगलुरु में पेट्रोल102.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपए प्रति लीटर है. लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.76 रुपए प्रति लीटर है. नोएडा में पेट्रोल 94.66 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.76 रुपए प्रति लीटर है. गुरुग्राम में पेट्रोल 94.98 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.85 रुपए प्रति लीटर है. चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपए प्रति लीटर है. पटना में पेट्रोल 105.42 रुपए प्रति लीटर और 92.27 रुपए प्रति लीटर है.

मार्च में बदली थी कीमत

पेट्रोल और डीजल की कीमत में लंबे समय से बदलाव नहीं किया गया है. इन कीमतों में आखिरी बार 14 मार्च को बदलाव किया गया था और तब से पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है. पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *