Korba : स्कूल ड्रेस में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली 12 वीं की छात्रा, जांच में जुटी पुलिस ,इलाके में फैली सनसनी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा। कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हरदी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. छात्रा की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे जिला मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. छात्रा के पिता ने उसके साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है. इस घटना की सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके की रहने वाली 12वीं की छात्रा रोज की तरह शुक्रवार को 10:00 बजे गांव से लगे स्कूल में पढ़ाई करने गई हुई थी. लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी. बाद में ग्रामीणों ने उसे गांव के पास स्थित पानी टंकी के नीचे खून से लथपथ बेहोशी की हालत में करीब 6.30 बजे पड़ा पाया. इसकी सूचना छात्रा के परिजनों को दी गई, जिसके बाद उसे तत्काल हरदी बाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब था जिसे लेकर वह बिलासपुर गया हुआ था. शाम 7:00 बजे लगभग वह इलाज करा कर घर वापस पहुंचा. जहां गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा फोन कर उसे जानकारी दी गई कि उसकी बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है. जहां उसे अस्पताल लेकर पहुंचा गया. छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी और बेटा सुबह स्कूल गए हुए थे लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उसकी बेटी की यह हालत हुई है, उसे आशंका है कि बेटी के साथ कोई अनहोनी हुई होगी. इस पर पुलिस से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है

इस घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस के आला अधिकारी जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए छात्रा का हाल-चाल जाना. इस संबंध में पुलिस की माने तो घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है. जहां ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि छात्रा पानी टंकी पर चढ़ी हुई थी उसके बाद क्या हुआ उन्हें कोई जानकारी नहीं है. वह इन सब बातों से पुलिस आशंका का व्यक्त कर रही है खुदकुशी करने पानी टंकी से नीचे छात्रा छलांग लगाई होगी. घटना स्थल से छात्रा के चप्पल और पैर के निशान मिले है. फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *