गृहमंत्री अमित शाह नक्सल प्रभावित राज्यों के सीएम के साथ 7 को नई दिल्ली में करेंगे बैठक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। कल नारायणपुर व अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने 30 से अधिक नक्सलियों को ढेर कर दिया है। राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद लगातार नक्सलियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा रही है। अब इसी के मद्देनजर 7 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक लेंगे। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे।

बता दे कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सल प्रभावित राज्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे। इस बैठक में कम गृह मंत्री को प्रदेश में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान वह गतिविधियों की जानकारी देंगे। सूत्रों की माने तो अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेज करने और केंद्र से विशेष सहयोग की मांग भी हो सकती है।

7 अक्टूबर को होने वाली बैठक से पहले मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में न केवल सर्च ऑपरेशन चल रही है, बल्कि इन इलाकों में विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का उपदेश इन क्षेत्रों से नक्सलवाद को खत्म कर विकास को स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नक्सलवाद के पूर्ण रूप से खत में का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है। डबल इंजन सरकार के अंतर्गत हम नक्सलियों से शक्ति से निपटा रहे हैं, साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों को भी तेजी से पूरा कर रहे हैं।

इस बैठक में मुख्यमंत्री प्रदेश में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का ब्यौरा पेश करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने इन इलाकों में सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों, और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की है। इसके अलावा ग्रामीण विकास के लिए भी अनेक कार्य किया जा रहे हैं ताकि नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में वापस लौट सकें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, हम माओवादियों से अपील करते हैं कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल हों।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *