मंदिर में लायची दाना (मखाना) का वितरण नहीं किया जाता : मंदिर ट्रस्ट..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स से निर्मल अग्रवाल की विशेष रिपोर्ट

डोंगरगढ़: शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित एक लायची दाना (मखाना) फैक्टरी पर हाल ही में हुई छापेमारी के बाद कुछ तत्वों द्वारा राज्य के प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां बम्लेश्वरी मंदिर में प्रसाद वितरण को लेकर झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इस पर मंदिर ट्रस्ट ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि मंदिर में प्रसाद स्वरूप लायची दाना (मखाना) का वितरण नहीं किया जाता।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा किसी भी लायची दाना फैक्टरी से कोई भी खरीदी नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि, “वर्ष भर दर्शनार्थियों द्वारा चढ़ाए गए नारियल को ही प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाता है।” नवरात्रि के दौरान, जब मंदिर परिसर में नारियल फोड़ने पर प्रतिबंध होता है, उस समय मिश्री दाना प्रसाद में वितरित किया जाता है।

मनोज अग्रवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि, “मंदिर ट्रस्ट द्वारा उच्च गुणवत्ता का मिश्री दाना खरीदा जाता है, जिसे मंदिर परिसर में स्थित स्वयं की पैकिंग मशीन द्वारा पैक कर प्रसाद के रूप में वितरण किया जाता है।”

आस्था पर न उठे सवाल, अफवाह फैलाने वालों पर हो कार्यवाही

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने दर्शनार्थियों से अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार की झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शासन प्रशासन से की है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि “मंदिर ट्रस्ट की छवि धूमिल करने का प्रयास करने वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि इस प्रकार की अफवाहें भविष्य में न फैलें और आस्था से जुड़े संस्थानों की गरिमा बनी रहे।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *