फिंगेश्वर में हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, एक ग्रामीण की मौत, ग्रामीणों में दहशत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजिम। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र ने हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों के हमले से एक ग्रामीण की मौत भी हो गई. जानकारी के मुताबिक, तड़के सुबह 3 बजे ग्रामीण फुटु तोड़ने गया था, तभी तीन हाथियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई. यह घटना फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के ग्राम बनगवा की है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है.

वन विभाग ने हाथियों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है. इसके बाद भी ग्रामीण हाथी की चपेट में आ गया. घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर वन अमला सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे हैं.

जशपुर में चार ग्रामीणों की हुई थी मौत

बता दें कि महीनेभर पहले छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी के हमले में चार लोगों की मौत हुई थी. सड़क किनारे एक घर में हाथी ने धावा बोलते हुए घर में सो रहे 6 लोगों पर हमला किया था. इस घटना में पिता-पुत्री और चाचा समेत एक पड़ोसी की मौत हुई थी.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *