चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज ऑलराउंडर ने किया संन्यास का ऐलान, MS Dhoni का है सबसे चहेता खिलाड़ी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दिल्ली। 40 साल के ड्वेन ब्रावो ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के साथ क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में खेल को अलविदा कहा। ब्रावो ने दुनियाभर की विभिन्न लीगों में शिरकत की और वहां शानदार सफलता हासिल की। अब वह किसी भी फॉर्मेट या लीग में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, क्योंकि उन्होंने पूरी तरह से प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।

इंस्टाग्राम पर भावुक संदेश
ब्रावो ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “प्रिय क्रिकेट, आज वह दिन है जब मैं उस खेल को अलविदा कह रहा हूँ जिसने मुझे सब कुछ दिया। 5 साल की उम्र से ही मुझे पता था कि मैं यही करना चाहता हूँ – यह खेल मेरी किस्मत में लिखा था। मैंने अपना पूरा जीवन इस खेल को समर्पित कर दिया। बदले में, इस खेल ने मुझे वह जीवन दिया जिसका मैंने अपने और अपने परिवार के लिए सपना देखा था। इसके लिए मैं इस खेल को जितना धन्यवाद कहूँ, उतना कम है।”

पेशेवर क्रिकेट का अंत

ब्रावो ने लिखा कि, “एक पेशेवर क्रिकेटर के रूप में 21 साल की यात्रा अविश्वसनीय रही है, जिसमें कई उतार-चढ़ाव आए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं अपने सपनों को जी सका क्योंकि मैंने हर कदम पर 100 प्रतिशत दिया। लेकिन अब समय आ गया है कि मैं वास्तविकता का सामना करूं। मेरा मन तो आगे बढ़ना चाहता है, लेकिन मेरा शरीर अब दर्द, टूटन और तनाव को सहन नहीं कर सकता। मैं खुद को ऐसी स्थिति में नहीं डाल सकता जहाँ मैं अपने साथियों, प्रशंसकों या उन टीमों को निराश करूँ, जिनका मैंने प्रतिनिधित्व किया। इसलिए, भारी मन से, मैं आधिकारिक तौर पर खेल से संन्यास की घोषणा कर रहा हूँ। आज, चैंपियन अलविदा कह रहा है।”

शानदार करियर
ब्रावो ने पहले 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, और पिछले साल आईपीएल से भी दूरी बना ली थी ताकि कोचिंग में हाथ आज़मा सकें। पिछले 12 महीनों में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ कोचिंग की भूमिका निभाई। अपने 18 साल के लंबे करियर में ब्रावो ने आईपीएल, पीएसएल, बिग बैश जैसी कई लीग्स में खिताब जीते। साथ ही, वह वेस्टइंडीज के लिए दो बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बने। ब्रावो ने 582 टी20 मैचों में 631 विकेट अपने नाम किए और टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल गेंदबाज बने।

ब्रावो का क्रिकेट से संन्यास खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति है, लेकिन उनकी उपलब्धियां और यादें हमेशा खेल प्रेमियों के दिलों में बनी रहेंगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *