रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे उप तहसील सरगांव के सामने आपस में भिड़े वाहन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रोड में खड़े वाहन को मारी टक्कर, दबने से चालक की मौत..

निर्मल अग्रवाल : सरगांव  – रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे में मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की वाहन में दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार है। घटना सरगांव थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार 24 सितंबर देर रात 2 बजे नगर पंचायत सरगांव उप तहसील कार्यालय के ठीक सामने दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां मुंबई महाराष्ट्र से ट्रांसपोर्टिंग समान लेकर आईचर क्रमांक एम एच 05 ई एल 5121 रायपुर की ओर से रायगढ़ जा रहा था। इस दौरान हाईवा क्रमांक सीजी 10 बी के 2877 के चालक ने वाहन को बेतरतीब तरीके नेशनल हाईवे में खड़ा कर दिया था। इससे तेज रफ्तार में आईचर अनियंत्रित होकर हाईवा के पिछले हिस्से में जा टकराई।

टक्कर इतनी भयानक थी की आईचर का वाहन चालक वारे गोटीराम आबादी उम्र 22 वर्ष पिता आबादी वारे निवासी अहमद नगर महाराष्ट्र की वाहन में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह पुलिस ने वाहन चालक को स्थानीय लोगों एवं जेसीबी के माध्यम से बाहर निकाला।

मरचूरी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंपा गया। थाना सरगांव में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने हाईवा एवं उसके फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस की लापरवाही से आरोपी चालक हाईवा लेकर घटना स्थल से हुआ फरार

देर रात 2 बजे हादसे के बाद हाईवा वाहन का चालक अपनी वाहन छोड़कर मौके से भाग गया था। सुबह होते शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटी सरगांव पुलिस ने वाहन को जब्ती नही बनाया। पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाते हुए आरोपी चालक घटना स्थल से वाहन लेकर फरार होने में कामयाब हो गया।

लगातार हो रही दुर्घटनायें

रायपुर बिलासपुर नेशनल हाइवे में लगातार बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते दुर्घटनाओं ने काफी लोगो को मौत के घाट उतारा है।बिना पार्किंग लाइट अधिकतर रात के समय इन वाहनों का रोड में खड़े होना समझ से परे है । प्राप्त जानकारी के अनुसार आधी रात देह व्यापार का मामला प्रकाश में आया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *