प्राथमिक शाला अंडा में  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल  : मुंगेली-शासकीय प्राथमिक शाला अंडा में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,कार्यक्रम के शुभारंभ में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के प्रतिमा में पुष्प_माला अर्पित करते हुए पूजा अर्चना कर श्रीफल अर्पित की गई एवं उनके जन्मदिवस के अवसर पर शाला परिवार द्वारा केट काटकर सभी बच्चों को स्वल्पाहार,चॉकलेट,मिठाई एवं केक खिलाया गया तत्पश्चात बच्चों द्वारा सभी शिक्षकों का सम्मान करते हुए उपहार प्रदान किया गया.


शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.


कार्यक्रम को शिक्षक मानचंद ध्रुव ने संबोधित किया उन्होंने अपने उद्बोधन में शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी बच्चों से आग्रह किया कि शिक्षक की बातों को ध्यानपूर्वक सुने और उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाने हेतू प्रेरित किया.


शिक्षक रामलाल कौशिक ने अपने उद्बोधन में प्राचीन काल से चले आ रहे गुरू शिष्य परम्परा के महत्त्व को बताया साथ ही डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के विचारों एवं आदर्शों पर चलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया.


कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधान पाठक ललित यादव ने अपने उद्बोधन में शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा को विस्तार से बताया एवं छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में शिक्षक की भूमिका का वर्णन किया,साथ ही कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों को अच्छे विचार एवं संस्कार सीखा कर उनकी क्षमताओं को पहचानते हुए सही दिशा में उनको आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं,समाज में माता_पिता एवम् शिक्षक सदैव बच्चों को सदमार्ग पर चलते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित करते हैं.


कार्यक्रम का सफल संचालन शाला नायक शुभम देवांगन, मानवी कौशिक,सुप्रिया कौशिक, शारदा साहू,राजेश्वर यादव,आदि छात्र-छात्राओं ने किया .

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *