डिप्टी सीएम साव शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में हुए शामिल…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल  : मुंगेली -उपमुख्यमंत्री अरूण साव नगर पालिका परिषद लोरमी के कबीर भवन में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह तथा विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उपमुख्यमंत्री साव ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें नमन किया और सबको बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कि हमारे प्राचीन परंपरा में गुरूजनों का सम्मान रहा है और उन्हें सर्वोपरि स्थान पर रखा गया है। इसीलिए कहा गया है कि गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागंू पांय, बलिहारी गुरू आपने गोविंद दियो बताय। उन्होंने कहा कि शिक्षक माता-पिता के बाद बच्चों में अच्छे संस्कार, अच्छी शिक्षा देकर आगे बढ़ाने का काम करते हैं।

मैं सभी गुरुजनों को प्रणाम कर उनका अभिनंदन करता हूं। उन्हांेने शिक्षकों से आग्रह किया कि पौराणिक काल से समाज में जो हमारा मान-सम्मान और गौरव रहा है, उसे और आगे बढ़ाने का काम करें। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने उज्जवल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने और आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करने प्रेरित किया।

डिप्टी सीएम साव ने लोरमी के कबीर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने अधोसंरचना मद अंतर्गत कुल राशि 4.7 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से स्वीकृत 80 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

जिसमें विभिन्न वार्डों में सीसीरोड, आरसीसी नाली व उसका कव्हर निर्माण, इंटर लाकिंग कांक्रीट ब्लाक कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोरमी नगर पालिका को साफ-सुथरा बनाने के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग अंतर्गत वाहन एवं अन्य सामाग्रियों की सौगात दी। इनमें 05 नग ई-रिक्शा एवं ट्रेक्टर ट्राली व इंजन, जेसीबी, मिनी टिप्पर, व्हील बैरो आदि शामिल हैं।

कबीर भवन की सौंदर्यीकरण के लिए की 50 लाख रूपए देने की घोषणा….

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि मानस मंच शहर के हृदय स्थल में स्थित है, मानस मंच के जीर्णाद्धार के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही अनेक विकास के काम लोरमी के लिए स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने लोरमी में लाइब्रेरी की सुविधा प्रदान करने की बात कही। डिप्टी सीएम साव ने कबीर भवन की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रूपए देने की घोषणा की।

293 विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित…

शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह में डिप्टी सीएम साव ने 293 विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, शिक्षकों के साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने शासकीय व अशासकीय हाईस्कूलों, राज्यपाल द्वारा सम्मानित स्काउट-गाउड एवं शिक्षकों, राज्य-राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़यों को श्री रामचरितमानस, स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित पुस्तक के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। डिप्टी सीएम साव ने विद्यार्थियों द्वारा शानदार प्रस्तुति पर 05 हजार रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर नगर पालिका लोरमी के अध्यक्ष  अंकिता रवि शुक्ला,  वर्षा विक्रम ठाकुर सहित अन्य गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रभाकर पाण्डेय, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी, संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *